स्कूटी सवार महिला बेटे सहित सड़क पर गिरी, बुरी तरह घायल

नोएडा में दिन दहाड़े महिला और बच्चे से लूट : स्कूटी सवार महिला बेटे सहित सड़क पर गिरी, बुरी तरह घायल

स्कूटी सवार महिला बेटे सहित सड़क पर गिरी, बुरी तरह घायल

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Noida News : नोएडा में बदमाशों के हौसले बुलंद है। दिनदहाड़े नोएडा के सेक्टर-24 में एक महिला से मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। पूरी घटना सेक्टर-24 थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।  स्कूटी चला रही थी महिला
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान महिला स्कूटी चला रही थी। उसी दौरान साइड से एक स्पोर्ट्स बाइक निकली और बाइक सवार लुटेरों ने स्कूटी चालक महिला ने मोबाइल छीन लिया। इस घटना के दौरान महिला गिर गई थी, जिसकी वजह से उसके चोट भी आई है। बताया जा रहा है कि जब मोबाइल लूटने का बदमाश प्रयास कर रहे थे तो महिला ने इसका विरोध किया, जिसकी वजह से बदमाशों ने महिला को सड़क पर गिरा दिया।
बेटे ने अपनी मां को संभाला 
मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने बेटे के साथ कहीं पर जा रही थी। उसी दौरान एडोब चौक पर इस घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना में महिला सड़क पर गिरी तो उसके पैर, हाथ और गर्दन पर चोट लगी। महिला के बेटे ने किसी तरीके से अपनी मां को संभाला।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.