योगी और मोदी ने नए युग की शुरुआत की, राजनीति के मायने बदले

नोएडा में बोले मोहित बेनीवाल : योगी और मोदी ने नए युग की शुरुआत की, राजनीति के मायने बदले

योगी और मोदी ने नए युग की शुरुआत की, राजनीति के मायने बदले

Tricity Today | बैठक

Noida News : शनिवार को महानगर भाजपा की जिला कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ दोपहर 12:00 बजे दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल रहे। बैठक की शुरुआत नोएडा जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने की। क्षेत्रीय सांसद और क्षेत्रीय विधायक बैठक में मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका : क्षेत्रीय अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि आज जिस तरीके से भाजपा की देश और प्रदेश में सरकार बन रही है, उसमें सबसे बड़ा योगदान आप कार्यकर्ताओं का रहा है। 2014, 2019, 2017 और 2022 के सभी चुनावों में आज भाजपा की सरकार बनी उसकी ताकत कार्यकर्ता रहे। 2014 से पहले लोग सोचते थे कि सरकार आती हैं चली जाती है। 2014 के बाद एक नए युग की शुरुआत हुई। जिसके बाद भारत ने पीछे मूड कर नहीं देखा।

देश हित के लिए सरकार ने लिया निर्णय
मोहित बेनीवाल ने कहा कि आर्टिकल 370 हो या CAA सरकार ने कठिन निर्णय देश हित को देखते हुए लिया। भाजपा आज 18 करोड़ से ज्यादा कार्यकर्ता वाली विश्व सबसे बड़ी पार्टी बनी। नोएडा आज प्रदेश की शो विंडो है। भाजपा नोएडा की टीम ने यहाँ की परिस्थितियों के अनुरूप काम किया है। कोरोना काल में किए सेवा कार्य हो या वैक्सिनेशन ड्राइव नोएडा ने सबसे आगे बढ़कर काम किया। आगामी 2024 को देखते हमारी अब तैयारी होनी चाहिए।

सरकार ने देश के हर तबके के लिए काम किया : सांसद
सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के हर तबके के लिए काम किया। सरकार ने तीन तलाक कानून, धारा 370 को हटाना, जीएसटी कानून और नोटबंदी जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जो देश हित के लिए मील का पत्थर साबित हुए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, बीमा योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना सहित अनेक ऐसी कल्याणकारी योजनाएं इस सरकार की ओर से लाई गई है, जिससे हम यह कह सकते हैं कि नरेंद्र मोदी सरकार सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित सरकार है।

विधायक पंकज सिंह ने कहा ...
विधायक पंकज सिंह ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देता हुए बताया, आज सरकार की आवास योजना के तहत 42 लाख 50 हजार आवास गरीबों को मिले हैं। 1.8 लाख आवास मुख्यमंत्री आवास योजना से मिला है। नीति आयोग ने देश के 112 जिलों का चयन एसप्रेशनल डिस्ट्रिक्ट के रूप में किया है। इसमें प्रदेश के आठ जिले हैं। आज कायाकल्प अभियान से 1.38 लाख स्कूलों की तस्वीर बदल गई है। स्मार्ट क्लास, डेस्क बेंच, शौचालय सब सुविधा दी गई है। 45 लाख गरीबों को सरकारी आवास दिया गया है। मेरठ में मेजर ध्यानचंत्र के नाम पर प्रदेश का पहला स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाया जा रहा है। 

पंकज सिंह ने कहा कि एक करोड़ युवाओं को टैबलेट स्मार्टफोन वितरित करने की प्रक्रिया चालू है, कोरोना काल में 119 चीनी मिल चलाई गई। अब तक एक करोड़ 73 लाख हजार से ज्यादा का गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया। 86 लाख किसानों की कर्जमाफी की। 5 साल में 40158.90 करोड़ का भुगतान किसानों के खाते में किया गया। पूरे प्रदेश में 2.61 करोड़ शौचालय बनाए हैं। उत्तर प्रदेश 1 लाख 56 हजार करोड़ के उत्पाद निर्यात कर रहा है जो ODOP यानी वन डिस्ट्रिक्ट वन प्राइस के माध्यम से हो रहा है और आगे भी सरकार उत्तर प्रदेश को नंबर वन प्रदेश बनने के लिए दोगनी रफ्तार से विकास का रथ चलता रहेगा। 

कार्यक्रम में रहे उपस्थित लोग
कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता माननीय गोपाल अग्रवाल, गन्ना विकास अनुसंधान के अध्यक्ष माननीय नवाब सिंह नागर, महिला आयोग की अध्यक्ष बिमला बाथम, उपाध्यक्ष सुषमा सिंह, ज़िला प्रभारी बसंत त्यागी, महामंत्री चांदीराम यादव, डिम्पल आनंद, उमेश त्यागी, गणेश जाटव, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, युद्धवीर चौहान, गिरजा सिंह, मुकेश शर्मा, महेश अवाना, पूर्व अध्यक्ष योगेन्द्र चौधरी, राकेश शर्मा, जुगराज सिंह चौहान, हरीश चंद्रा भाटी, मंत्री एसपी चमोली, अमरीश त्यागी, प्रमोद बहल, चमन अवाना, रवि यादव, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, मंडल अध्यक्ष अशोक मिश्रा, कल्लू सिंह, लोकेश कश्यप, गोपाल गौड़, बबलू यादव, पंकज झा, महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी, किसान मोर्चा से ओमवीर अवाना, युवा मोर्चा के राम निवास यादव, ग्रामीण विकास मोर्चा लोकेश यादव, सचिन अंबावत, पूनम सिंह, अमित त्यागी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.