मॉडम के जरिए अप्रैल से ऑनलाइन रखी जाएगी बिजली आपूर्ति पर निगरानी, यह समस्याएं होंगे कम

नोएडा : मॉडम के जरिए अप्रैल से ऑनलाइन रखी जाएगी बिजली आपूर्ति पर निगरानी, यह समस्याएं होंगे कम

मॉडम के जरिए अप्रैल से ऑनलाइन रखी जाएगी बिजली आपूर्ति पर निगरानी, यह समस्याएं होंगे कम

Google Image | Symbolic Photo

Noida News : विद्युत निगम बिजली की आपूर्ति को सुधारने की तमाम कोशिशें कर रहा है। अब विद्युत निगम शहर के आवासीय और औद्योगिक सेक्टरों की बिजली आपूर्ति पर ऑनलाइन निगरानी रखेगा। यह ऑनलाइन निगरानी अप्रैल से रखी जाएगी। जिसके लिए फीडर पर मॉडम लगाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। मॉडम की मदद से मेरठ एमडी कार्यालय और नोएडा में बनाए गए कंट्रोल रूम में बिजली की आपूर्ति पर नजर रखी जाएगी। अगर कोई भी कर्मचारी अपनी मर्जी से शटडाउन करता है, तो उसकी सूचना तुरंत विद्युत निगम को मिल जाएगी। ऐसे में कर्मचारी अपनी मर्जी से शटडाउन नहीं कर सकेंगे। अगर किसी कर्मचारी द्वारा ऐसा किया जाता है तो उसे तुरंत पकड़ लिया जाएगा। 

इसलिए औद्योगिक क्षेत्र निगम की पहली प्राथमिकता 
आपको बता दें कि नोएडा शहर में 2.25 लाख उपभोक्ता हैं। जिनको विद्युत निगम की निर्बाध आपूर्ति देने की योजना है। शहर में 25 से 30 सेक्टरों में 16 हजार से ज्यादा छोटे-बड़ी औद्योगिक इकाइयां हैं। विद्युत निगम को इनसे ही सबसे ज्यादा राजस्वर प्राप्त होता है। जिस वजह से निगम की पहली प्राथमिकता औद्योगिक क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति की रहती है। विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों को उद्यमियों द्वारा 24 घंटे बिजली नहीं मिलने शिकायत प्राप्त होती है। 24 घंटे बिजली की आपूर्ति नहीं होने पर उद्यमियों का कार्य प्रभावित होता है, जिससे उनको नुकसान झेलना पड़ता है। 

आवासीय सेक्टरों में बेहतर आपूर्ति के लिए कार्य कर रहा निगम 
साथ ही आवासीय सेक्टरों में भी बिजली की आपूर्ति ठीक तरीके से ना होने पर उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ जाती है। जिसके बाद वे इसकी शिकायत सोशल मीडिया के जरिए विद्युत निगम को करते हैं और अपनी नाराजगी जताते हैं। विद्युत निगम आवासीय सेक्टरों में बेहतर आपूर्ति देने के लिए कार्य कर रहा है। इन सेक्टरों के फीडर पर भी मॉडम लगाए जा रहे हैं। विद्युत निगम के मुताबिक मॉडम लगाने के बाद अप्रैल से इसका प्रशिक्षण किया जाएगा। अगर ट्रायल सफल रहा तो उसके बाद ऑनलाइन निगरानी रखनी शुरू कर दी जाएगी। 

मॉडम के लगाने से लाभ 
मॉडम लगने के बाद ब्रेकडाउन की समस्या कम हो जाएगी। साथ ही फीडर पर मांग, लाइनलॉस और आपूर्ति की ऑनलाइन ही जानकारी मिल जाएगी। इसके लिए अधिकारियों को जांच करने के लिए फीडर पर जाने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही मॉडम लगने से फीडर पर लोड का भी पता चलेगा। 

लाइनलॉस और आपूर्ति का चलेगा पता 
विद्युत निगम के मुख्य अभियंता वीएन सिंह ने बताया कि मॉडम पर फीडर लगाने का कार्य मार्च के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत कंट्रोल रूम से बिजली आपूर्ति पर निगरानी रखी जाएगी। इससे लाइनलॉस और आपूर्ति का आसानी से पता चल सकेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.