नोएडा-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से खिले चेहरे

Weather Update : नोएडा-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से खिले चेहरे

नोएडा-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से खिले चेहरे

Google Images | Symbolic Image

Noida News (आशुतोष राय) : नोएडा में बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम में बदलाव के चलते लोगों ने सुकून की सांस ली। बारिश के इस मौसम को देख लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई। लू के गर्म थपेड़ों ने लोगों की हालत और खराब कर दी थी, इसलिए लोग बारिश का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

बारिश देख झूम उठे लोग
आज सुबह मौसम के इस बदलाव को देख लोग झूम उठे। ऑफिस और अन्य काम से बाहर जा रहे लोगों के चेहरों पर मुस्कान थी। मौसम के बदलते मिजाज के साथ लोगों ने चाय की चुस्कियों का भी आनंद लिया। गुरुवार को 1 बजे तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

कैसा रहेगा आने वाले दिनों का तापमान
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

बारिश से लगा जाम
बारिश के होने से नोएडा में आज सुबह सड़क पर जाम देखने को मिला। ऑफिस व अन्य कामों के लिए जा रहे लोग इस जाम के चलते परेशान दिखे। सड़क पर कई जगह जलजमाव  के चलते लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.