2 सालों में हुआ 2 दर्जन से ज्यादा काले हिरणों का शिकार, नोएडा के समाजसेवी की आरटीआई से हुआ बड़ा खुलासा

बड़ी रिपोर्ट : 2 सालों में हुआ 2 दर्जन से ज्यादा काले हिरणों का शिकार, नोएडा के समाजसेवी की आरटीआई से हुआ बड़ा खुलासा

2 सालों में हुआ 2 दर्जन से ज्यादा काले हिरणों का शिकार, नोएडा के समाजसेवी की आरटीआई से हुआ बड़ा खुलासा

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

पूरे भारत में पिछले 2 साल के दौरान 2 दर्जन से भी ज्यादा काले हिरण का शिकार हुआ है। वही 26 शिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह जानकारी नोएडा के एक समाजसेवी की RTI से मिली है। नोएडा के निवासी और समाजसेवी रंजन तोमर ने एक RTI से बड़ी जानकारी प्राप्त की है।

2019 में हरियाणा में 1 काले हिरन का शिकार हुआ। उत्तर प्रदेश में 2 हिरणों का शिकार हुआ जबकि 6 गिरफ्तारियां हुई। ओडिशा में 8 शिकार हुए जबकि गुजरात में 1 हिरन का शिकार हुआ और 8 शिकारी गिरफ्तार हुए। कर्णाटक में 2 शिकार और 5 गिरफ्तारियां, आंध्र प्रदेश में 3 शिकार और 6 गिरफ्तारियां हुई। इस साल के दौरान 17 काले हिरनों को मारा गया जबकि 25 शिकारी गिरफ्तार हुए।  

2020 की जानकारी के अनुसार ओडिशा में  3 काले हिरनों का शिकार हुआ। गुजरात में 1 शिकार, तेलंगाना में एक शिकार और एक शिकारी गिरफ्तार हुआ। जबकि आंध्र प्रदेश में 3 हिरनों का शिकार हुआ। साल भर में कुल मिलकर 8 काले हिरनों का शिकार हुआ जबकि एक ही शिकारी गिरफ्तार हुआ।  

दोनों सालों के डाटा को देखा जाए तो 2020 में हिरनों का शिकार काफी हद तक घटा है। जिसका एक कारण लॉकडाउन भी हो सकता है। इसके आलावा यह भी देखा गया है। दोनों ही वर्षों में ओडिशा, गुजरात और आंध्र प्रदेश में शिकार नहीं रुका है। संतोषजनक बात यह है के गुजरात और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में शिकार से ज़्यादा शिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब यह भी है के रंजन तोमर की ही एक आरटीआई से 2 वर्ष पहले यह जानकारी मिली थी के 2008 से 2018 तक 139 काले हिरणों का शिकार हुआ था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.