यमुना नदी की हत्या करने वालों पर चला अथॉरिटी का पीला पंजा, आज 500 से ज्यादा फार्म हाउस होंगे ध्वस्त

NOIDA BREAKING : यमुना नदी की हत्या करने वालों पर चला अथॉरिटी का पीला पंजा, आज 500 से ज्यादा फार्म हाउस होंगे ध्वस्त

यमुना नदी की हत्या करने वालों पर चला अथॉरिटी का पीला पंजा, आज 500 से ज्यादा फार्म हाउस होंगे ध्वस्त

Tricity Today | फार्म हाउस चला अथॉरिटी का बुलडोजर

Noida News : आपके पसंदीदा न्यूज़ वेबपोर्टल 'ट्राईसिटी टुडे' का असर एक बार फिर देखने को मिला है। एक बार फिर लाव-लश्कर के साथ नोएडा अथॉरिटी की टीम सेक्टर-135 डूब क्षेत्र में कारवाई करने पहुंची है। योगी बाबा के बुलडोजर ने अवैध फार्म हाउस को तोड़ना शुरू कर दिया है। सूचना मिल रही है कि आज करीब 500 से भी ज्यादा अवैध फार्म हाउस तोड़े जा सकते हैं। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। पुलिस कमिश्नरेट इनके अलावा जिला प्रशासन की टीम, सिंचाई विभाग के अधिकारी और नोएडा अथॉरिटी की टीम मौके पर मौजूद है। इसके बाद भूमाफियाओं में हड़कंप मच गया है।

शुक्रवार को नोटिस चस्पा किया था
नोएडा के काफी इलाकों में अवैध फार्म हाउस बसे हुए हैं। बताया जाता है कि नोएडा के सेक्टर-135 में बड़े लोगों और अधिकारियों के फार्म हाउस हैं। जिन पर आज नोएडा अथॉरिटी का बुलडोजर चला है। इससे पहले शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम ने इन अवैध फार्म हाउस पर नोटिस चस्पा किया था। अब शनिवार को लाव लश्कर के साथ प्राधिकरण की टीम पहुंची और ध्वस्तीकरण शुरू किया। इससे पहले भी प्राधिकरण अवैध फार्म हाउस पर कार्रवाई कर चुका है।

शुक्रवार को 'ट्राईसिटी टुडे' की टीम ने लिया जायजा
शुक्रवार को 'ट्राईसिटी टुडे' की टीम से कुछ स्थानीय किसानों से मुलाकात की थी। किसानों ने भूमाफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। नंगली नंगला के किसान बॉबी ने बताया कि सेक्टर-135 डूब क्षेत्र में बने फार्म हाउस उनके खेतों पर बनाए गए है। भूमाफियाओं द्वारा उनके फसल को रौंदकर शासन का सहारा लेकर जमीन पर कब्जा कर फार्म हाउस तैयार कर दिए गए हैं। स्थानीय किसान नितिन ने बताया कि जितने भी फार्म हाउस है और जिन्होंने बनाए हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए, उनकी पुश्तैनी जमीन जिस पर वर्षों से खेती करते आ रहे हैं। उन्हें वापस दिलवाए जाए और जिन फसलों को बर्बाद कर दिया गया था उनका उचित मूल्य दिया जाए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.