Tricity Today | Symbolic
Noida News : नोएडा से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के सेक्टर-125 स्थित कमर्शियल साइट पर बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर लिफ्ट टूटकर गिर गई। इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। आनन-फानन में घायलों को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की देखरख में घायलों का इलाज चल रहा है। इस घटना के कमर्शियल साइट पर भीड़ इकट्ठा हो गई है। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है। यह हादसा थाना सेक्टर-126 के क्षेत्र में हुआ है।क्या है पूरा मामलानोएडा में लिफ्ट गिरने से आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल, मची अफरा-तफरी#Noidahttps://t.co/RX9LepFWDH (@Nitinparashar__) pic.twitter.com/yPyVNK9Pfw
— Tricity Today (@tricitytoday) December 22, 2023