वरिष्ठ पत्रकार अनिल चौधरी को मातृ शोक, पत्रकारों ने संवेदनाएं व्यक्त कीं

शोक समाचार : वरिष्ठ पत्रकार अनिल चौधरी को मातृ शोक, पत्रकारों ने संवेदनाएं व्यक्त कीं

वरिष्ठ पत्रकार अनिल चौधरी को मातृ शोक, पत्रकारों ने संवेदनाएं व्यक्त कीं

Tricity Today | पत्रकारों ने की संवेदनाएं व्यक्त

Noida : दिल्ली-एनसीआर के वरिष्ठ पत्रकार अनिल चौधरी की माताजी का बुधवार की सुबह निधन हो गया है। वह 82 वर्ष की थीं। सूचना मिलने के बाद पत्रकारिता जगत में शोक व्याप्त है। तमाम पत्रकारों ने संवेदनाएं व्यक्त की हैं। नोएडा मीडिया क्लब में सदस्यों ने शोक सभा का आयोजन किया और मौन रखा है।

वरिष्ठ पत्रकार अनिल निगम ने कहा, "यह अत्यंत दुखद और कष्टकारी खबर है।" विनोद शर्मा ने बताया कि नोएडा मीडिया क्लब के संस्थापक सदस्य और संरक्षक भाई अनिल चौधरी की माताजी अमनदई देवी का आज सुबह हृदय गति रुकने की वजह से निधन हो गया है। वे 82 वर्ष की थीं और भरा-पूरा परिवार छोड़कर गई हैं। बुधवार अल सुबह अपने पैतृक निवास जिला बिजनौर के ढाकी साधो गांव में उन्होंने अंतिम सांस ली है। आज करीब 2 बजे बैराज स्थित गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

नोएडा मीडिया क्लब के पूर्व अध्यक्ष सुरेश चौधरी ने कहा, "इस दुखद घड़ी में हम सब अनिल चौधरी और उनके परिवार के साथ हैं। माताजी को ईश्वर श्रीचरणों में स्थान दें। यही कामना है।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.