तीन बच्चों की मां ने पति पर किया जानलेवा हमला, घर में पत्नी को प्रेमी के साथ...

Noida News : तीन बच्चों की मां ने पति पर किया जानलेवा हमला, घर में पत्नी को प्रेमी के साथ...

तीन बच्चों की मां ने पति पर किया जानलेवा हमला, घर में पत्नी को प्रेमी के साथ...

Tricity Today | Noida Police

Noida News : मोरना गांव में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति पर जानलेवा हमला किया है। इस हमले में महिला का पति बुरी तरह जख्मी हो गया है। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में पीड़ित ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली 24 पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है मामला
सेक्टर-24 के थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मोरना गांव निवासी छोटा बाबू रावत ने सोमवार रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम को ड्यूटी से घर लौटने पर उन्होंने चौड़ा गांव निवासी टिकेंद्र सिंह चौहान को अपने घर पर बैठा देखा। अपनी पत्नी दुर्गा रावत से जब उन्होंने टिकेंद्र के घर आने के बारे में पूछा तो वह गुस्सा हो गई और उनसे झगड़ने लगी। पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो दुर्गा और टिकेंद्र ने घर में मौजूद लोहे की छड़ से उसे मारना पीटना शुरू कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

दोनों आरोपी गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि पीड़ित के बेहोश होकर गिर जाने पर दोनों उसे मरा हुआ समझकर वहां से भाग गए। आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रावत को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। महिला के तीन बच्चे हैं। पीड़ित की शिकायत पर टिकेंद्र सिंह चौहान और दुर्गा रावत के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Copyright © 2022 - 2023 Tricity. All Rights Reserved.