सांसद डॉ महेश शर्मा और एमएलए पंकज सिंह ने निवासियों को सौंपी सुविधाएं, किसानों को दिलाया भरोसा

लोकार्पण: सांसद डॉ महेश शर्मा और एमएलए पंकज सिंह ने निवासियों को सौंपी सुविधाएं, किसानों को दिलाया भरोसा

सांसद डॉ महेश शर्मा और एमएलए पंकज सिंह ने निवासियों को सौंपी सुविधाएं, किसानों को दिलाया भरोसा

Tricity Today | सांसद डॉ महेश शर्मा और एमएलए पंकज सिंह ने निवासियों को सौंपी सुविधाएं

Noida News: गौतमबुद्ध नगर के भाजपा सांसद डॉ महेश शर्मा, नोएडा के विधायक पंकज सिंह और पार्टी के नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने आज सेक्टर-128 में स्थित सुल्तानपुर में 119.52 लाख रुपये की लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इन सभी विकास कार्यों को नोएडा प्राधिकरण ने पूरा कराया है। इसमें सड़क निर्माण, नालियों और सीसी रोड की मरम्मत का कार्य शामिल है। इस मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। 

सेक्टर-94 में स्थित अंतिम निवास में मृत शरीर के गंगा स्नान और अंतिम संस्कार के लिए नया प्लेटफार्म निर्मित किया गया है। दोनों जनप्रतिनिधियों ने उसका भी लोकार्पण किया। इस मौके पर सांसद डॉ महेश शर्मा ने कहा, नोएडा विधायक तथा जिलाध्यक्ष के साथ नोएडा के ग्राम सुल्तानपुर में 119.52 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि गांव की प्रमुख समस्या आबादी निस्तारण एवं 5% आवासीय भूखंड हैं। इसके अलावा भी ग्रामीणों की अन्य समस्याओं को हल कराने के लिए हम प्रयासरत हैं। इन सभी का समाधान जल्द कराया जाएगा। 

इस मौके पर विधायक पंकज सिंह ने कहा, गांव का विकास सेक्टर की तर्ज पर किया जा रहा है। हर गांव में नाली व सड़क बनाने का काम चल रहा है। गांव का विकास कराना हमारी प्राथमिकता है। सभी गांव का विकास कराया जाएगा। आबादी निस्तारण की समस्या भी दूर की जाएगी। इसके साथ जल्द ही शासन स्तर पर बात कर किसानों की लंबित समस्या का हल निकाला जाएगा। 

भाजपा के नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा, भारतीय जनता पार्टी किसानों के साथ हमेशा खड़ी है। उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। इस मौके पर जिला महामंत्री उमेश त्यागी, पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा, सत्यप्रकाश त्यागी प्रधान, जगदीश शर्मा, प्रवीण त्यागी, धर्मेन्द्र शर्मा, सत्यप्रकाश सत्ते, निरंजन शर्मा, संदीप त्यागी, राहुल त्यागी, नरेंद्र त्यागी, परमानंद त्यागी आदि मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.