सांसद डॉ.महेश शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे, बोले- मैं दु:ख की घड़ी में पीड़ितों और परिजनों के साथ हूं

Noida Jalvayu Vihar Wall Collapsed : सांसद डॉ.महेश शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे, बोले- मैं दु:ख की घड़ी में पीड़ितों और परिजनों के साथ हूं

 सांसद डॉ.महेश शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे, बोले- मैं दु:ख की घड़ी में पीड़ितों और परिजनों के साथ हूं

Google Image | जलवायु विहार हाऊसिंग सोसायटी पहुंचे सांसद डॉ.महेश शर्मा

Noida News : गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ.महेश शर्मा थोड़ी देर पहले सेक्टर-21 जलवायु विहार हाऊसिंग सोसायटी पहुंचे हैं। घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने कहा, "यहां दीवार गिरने की दु:खद खबर मिली। मैं घटनास्थाल पर पहुंचा। इस दु:ख की घड़ी में पीड़ितों और मृतकों के परिजनों के साथ हूं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें। दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें।" आपको बता दें कि मंगलवार की सुबह जलवायु विहार हाउसिंग सोसायटी में दीवार गिरने से नाले में काम कर रहे 13 मजदूर दब गए। इनमें से 4 की मौत हो गई है।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद सांसद डॉ.महेश शर्मा जलवायु विहार सोसायटी पहुंचे। हालात का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर काम कर रहे प्राधिकरण के इंजीनियरों से बात की। पुलिस और प्राधिकरण के अधिकारियों से बातचीत की है। सांसद ने कहा, "इस दु:ख की घड़ी में पीड़ितों और मृतकों के परिजनों के साथ हूं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें। दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें।" इससे पहले नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा, "नोएडा सेक्टर-21 की जलवायु विहार हाउसिंग सोसाइटी की दीवार गिरने की सूचना मिलने पर मौके पर उपस्थित जिलाधिकारी और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से बात की। बचाव कार्य और तेजी से चलाने व घटना की जांच करके दोषियों पर करवाई करने कहा है।"

योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जाहिर किया
इस हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने 2 ट्वीट किए हैं। जिसमें उन्होंने लिखा जनपद गौतमबुद्ध नगर में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर गहरा दुख है। वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचकर युद्धस्तर पर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उनके उपचार की समुचित व्यवस्था की जाएगी।" दूसरी और हादसे के बारे में सूचना मिलने पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस, प्रशासन और नोएडा अथॉरिटी के आला अफसर मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड, पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने करीब दो घंटों में बचाव और राहत का काम पूरा किया।

करीब 25-30 साल पुरानी थी बाउंड्री वॉल
मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर-21 की जलवायु विहार रेजिडेंशियल सोसायटी की यह बाउंड्रीवॉल करीब 25 साल पुरानी थी। बाउंड्री वॉल जर्जर हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि दीवार की बराबर में नाले का  र्निर्माण करने के लिए मजदूरों को लगाया गया था। इस दीवार का निर्माण जलवायु विहार सहकारी आवास समिति ने करवाया था। इसी दौरान मंगलवार की सुबह यह हादसा हुआ है। जिसमें 13 मजदूर दब गए। चार मजदूरों की मौत हो गई और कई को गंभीर चोट लगी हैं। इन मजदूरों का अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.