एक ही मकान को कई लोगों को बेचा, कोर्ट के आदेश के बाद की गई कार्यवाही

मुख्तार अंसारी गैंग के सदस्यों ने नोएडा में की धांधली : एक ही मकान को कई लोगों को बेचा, कोर्ट के आदेश के बाद की गई कार्यवाही

एक ही मकान को कई लोगों को बेचा, कोर्ट के आदेश के बाद की गई कार्यवाही

Google Image | मुख्तार अंसारी

Noida : नोएडा में एक ही मकान को कई लोगों को बेचने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। यह कार्यवाही कोर्ट के आदेश के बाद 4 लोगों पर की गई है। मुख्तार अंसारी के नाम पर यह लोगों से धोखाधड़ी करते है। अगर कोई विरोध करता था तो उसे जान से मारने की धमकी दी जाती है। हाल में इन आरोपियों ने फ्लैट देने के नाम पर शिकायतकर्ता से लाखों रुपए ले लिए और उनके फ्लैट को किसी और को बेच दिया। इस मामले की जांच कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस कर रही है।

इन पर लगा आरोप
पीड़िता सुमित्रा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि आमिर अहमद, राम प्रसाद राय, अमरनाथ तथा खुर्शीद ने बरौला गांव में निर्माणाधीन गैलेक्सी अपार्टमेंट में फ्लैट देने के नाम पर उनसे लाखों रुपए ले लिया और धोखाधड़ी कर आरोपियों ने उनके फ्लैट को किसी और को बेच दिया। सुमित्रा ने बताया कि यह एक गैंग है। जो नोएडा में कई लोगों से इस तरह की ठगी कर चुका है। इन लोगों का असली काम दूसरे के फ्लैट को फर्जी कागज तैयार कर सीधे-साधे लोगों को बेचकर नाजायज रूप से धन कमाना है। यह कारनामा यह लोग दिल्ली के शाहीन बाग में रहकर करते हैं।

मकान खरीदने का सौदा 2019 में हुआ
पीड़िता ने बताया कि मकान खरीदने का सौदा 2019 में हुआ था। जब मकान देने की बात आती थी तो बहाना करने लगे। अब आरोपियों ने एक ही मकान को कई लोगों को बेच दिया है। इन्होंने ना ही पैसा दिया ना फ्लैट दिया। विरोध करने पर मुख्तार अंसारी के नाम पर धमकी देते हैं। अमीर अहमद और राम प्रकाश राय पैसा मांगने पर किसी ना किसी बड़े नेता या गृह मंत्रालय की धमकी देते हैं। आरोपियों ने धमकी दी है कि अगर कोर्ट में केस किया तो जान से मार दिया जाएगा। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.