देवेंद्र अवाना ने कहा- संघर्ष और सफलता की अनूठी मिसाल थे नेताजी

नोएडा में पुण्यतिथि पर श्रद्धा से याद किए गए मुलायम सिंह यादव : देवेंद्र अवाना ने कहा- संघर्ष और सफलता की अनूठी मिसाल थे नेताजी

देवेंद्र अवाना ने कहा- संघर्ष और सफलता की अनूठी मिसाल थे नेताजी

Tricity Today | नोएडा में पुण्यतिथि पर श्रद्धा से याद किए गए मुलायम सिंह यादव

Noida News : समाजवादी पार्टी के सेक्टर 11 स्थित कार्यालय में सपा के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पहली पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांज​लि दी गई। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं देवेंद्र सिंह अवाना और नोएडा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस दौरान एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। 

प्रेरणादायक था नेताजी के जीवन का संघर्ष
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह अवाना ने कहा कि नेताजी का जीवन संघर्ष और  सफलता की अनूठी मिसाल है। उनका जीवन संघर्ष प्रेरणादायक है। नेताजी गांव, गरीब, किसान और मजदूरों की समास्याओं को समझते थे। इसलिए उन्हें धरतीपुत्र के नाम की ख्याति प्राप्त हुई। उन्होंने विषम परिस्थितियों के बावजूद वह कर दिखाया, जिसका सपना देखना भी किसी साधारण इंसान के लिए मुश्किल है। उन्होंने नेताजी के किसानों मजदूरों और दबे कुचले लोगों के लिए किये गये कार्यों को याद किया और कार्यकर्ताओं के साथ संकल्प लिया कि वे नेताजी के बताए रास्ते पर चलेंगे और कमजोरों की आवाज बनेंगे।

अद्भुत था नेताजी का व्यक्तित्व
नोएडा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर ने नेताजी के आत्मीयता के संबंधों को आत्मसात करने की बात कही। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह के बाद यदि किसी नेता ने किसानों की सुध ली तो वे नेताजी ही थे। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति नेताजी से जुड़ गया, उसने कभी नेताजी को नहीं छोड़ा। नेताजी कार्यकर्ताओं को डांटते भी थे और स्नेह भी करते थे। वह कार्यकर्ताओं की समस्याओं को समझते थे।

इन्होंने भी विचार साझा किए
विचार गोष्ठी में सपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र शर्मा, सन्नी गुर्जर, पप्पू राम, विक्की तंवर, विकास, लीले और विद्याराम आदि उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.