मुन्ना बने सपा नोएडा महानगर मजदूर सभा के अध्यक्ष

नोएडा मीडिया क्लब में प्रेस वार्ता : मुन्ना बने सपा नोएडा महानगर मजदूर सभा के अध्यक्ष

मुन्ना बने सपा नोएडा महानगर मजदूर सभा के अध्यक्ष

Tricity Today | प्रेस वार्ता

Noida News : नोएडा में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में नोएडा महानगर मजदूर सभा की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुन्ना आलम को समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर मजदूर सभा का अध्यक्ष बनाया गया। सलीम सैफी, लोहा सिंह यादव, समीम मास्टर, मुजम्मिल बरकाती को उपाध्यक्ष बनाया गया, जबकि मोतीलाल यादव को महासचिव, फिरोज अंसारी को कोषाध्यक्ष, मोहम्मद निसार, किशन बहादुर, सोनेलाल मांझी, खुर्शीद आलम, अशरफ अंसारी, मोहम्मद अली, मोहम्मद सद्दाम, को सचिव बनाया गया है। अनूप सिंह को मीडिया प्रभारी इसके अलावा एहसान, अजय पाल, शकील अंसारी, अब्दुल, विक्रम, मोहम्मद यूनुस, गुड्डू पेंटर, मोहम्मद सोनू, कादिर अंसारी, मोहम्मद गुड्डू, राशिद अंसारी, फिरोज अंसारी, मंगल शाह, नूर आलम, श्याम, धीरेंद्र झा को सदस्य बनाया गया।

ठेकेदारी प्रथा खत्म होनी चाहिए : महानगर अध्यक्ष
इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने कहा कि ठेकेदारी प्रथा खत्म होनी चाहिए। नोएडा में मजदूरों के साथ कोई अनहोनी होती है तो उनको इंसाफ नहीं मिलता है। उनका परिवार बाद में अधिकारियो के चक्कर काटते रहता है। प्रदेश व देश में भाजपा सरकार किसान, नौजवान, मजदूर विरोधी कार्य कर रही है। इससे हम सभी को आगाह करने की जरूरत है।

लोकसभा बूथ प्रभारी व पूर्व जिला अध्यक्ष वीर सिंह यादव ने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार सिर्फ पूंजीपतियों के लिए कार्य कर रही है। सरकार की गलत नीतियों के कारण आज मजदूर तबका काफी प्रभावित हुआ है। सपा सभी मजदूर भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। प्रेस वार्ता में विकास यादव, शकील सैफी, देवेंद्र गुर्जर, गौरव कुमार यादव, बबलू चौहान, मोहम्मद तसलीम, महकार सिंह तंवर, बाबूलाल बंसल, तनवीर हुसैन, साहिल चौधरी, ओसामा आलम मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.