नेपाल से दिल्ली पैदल आए मुन्ना का नोएडा में हुआ सम्मान, दोनों देशों के मैत्री के लिए आगे आए सामाजिक संगठन 

नोएडा : नेपाल से दिल्ली पैदल आए मुन्ना का नोएडा में हुआ सम्मान, दोनों देशों के मैत्री के लिए आगे आए सामाजिक संगठन 

नेपाल से दिल्ली पैदल आए मुन्ना का नोएडा में हुआ सम्मान, दोनों देशों के मैत्री के लिए आगे आए सामाजिक संगठन 

Tricity Today | मुन्ना का नोएडा में हुआ सम्मान

Noida : नोएडा स्टेडियम स्थित शिरोज़ कैफ़े में नेपाल से दिल्ली पैदल यात्रा करके आए शेख मुन्ना का सम्मान सामाजिक संगठनो के द्वारा किया गया। जिसमें नोवरा और चैलेंजर्स ग्रुप  प्रमुख रहे। संवाददाताओ से बात करते हुए नोवरा अध्यक्ष रंजन तोमर ने कहा कि नेपाल से दिल्ली पैदल चलकर आये युवा श्री शैख मुन्ना भारत नेपाल मैत्री के लिए अपने आप  में एक मिसाल हैं। उन्होने 22 दिन में यह सफर तय किया है, जो अद्वितीय है। भारत की जनता की तरफ से और नोएडा के 81 गांव की तरफ से उनके इस काम के लिए उनका आभार जताते हैं।

शैख मुन्ना का उद्देश्य-भारत और नेपाल के बीच संबंधों को मधुर बनाना 
नेपाल से दिल्ली पैदल चलकर आए शैख मुन्ना ने कहा कि उनका उद्देश्य भारत और नेपाल के बीच संबंधों को और मधुर बनाने का है।  इसके अलावा दोनों देशों के बीच खुले बॉर्डर हैं, भारत की बेटियों का विवाह नेपाल में होता है और नेपाल की बेटियों का भारत में , लेकिन दोनों देशों की बेटियां जब दूसरे देश में जाती हैं तो उन्हें सम्पूर्ण अधिकार नहीं मिल पाते। ऐसे में वह दोनों देशों के प्रधान मंत्रियों से मिलकर इस बात की मांग रखेंगे कि एक संधि बनाई जाए जिससे इस समस्या का हल हो सके और दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत हो सकें।

नेपाल भारत के संबंध को नहीं बिगाड़ सकता कोई राजनीतिक दल 
  नेपाल भारत वर्ल्ड डेवलपमेंट फोरम के अध्यक्ष मधुरेन्द्र जैसवाल ने कहा कि भारत नेपाल में एक संस्कृति का सम्बन्ध है, यह दो भाइयों जैसा रिश्ता है जिसे कोई भी राजनीतिक दल तोड़ नहीं सकता बल्कि यह निरंतर और मजबूत होता जाएगा। चैलेंजर्स ग्रुप के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने कहा कि नेपाल भारत के सम्बन्धो में पिछले कुछ वर्षों में कुछ दिक्कतें आईं , उन्हें दूर करने में आम जनतागण हमेशा तैयार हैं।

शॉल और मालाओं से हुआ शेख मुन्ना का स्वागत 
नेपाल के युवा शेख मुन्ना के प्रयासों को सराहा जाना जरुरी है। इससे महिलाओं के सशक्तिकरण का संदेश भी देश में जाता है और उनके अधिकारों की लड़ाई और भी मज़बूत होती है। इस दौरान नोवरा महासचिव पुनीत राणा, चैलेंजर्स ग्रुप से शैलेन्द्र चौहान उपस्थ्ति रहे। जिन्होंने शाल और मालाओं से शेख मुन्ना का स्वागत और सम्मान किया

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.