ब्रह्माकुमारीज ने लॉयर्स सोसाइटी में किया पौधारोपण, 75 दिन में 40 लाख पेड़ लगाने का संकल्प

नोएडा : ब्रह्माकुमारीज ने लॉयर्स सोसाइटी में किया पौधारोपण, 75 दिन में 40 लाख पेड़ लगाने का संकल्प

ब्रह्माकुमारीज ने लॉयर्स सोसाइटी में किया पौधारोपण, 75 दिन में 40 लाख पेड़ लगाने का संकल्प

Tricity Today | ब्रह्माकुमारीज ने किया पौधारोपण

Noida News : सेक्टर-46 स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवाकेन्द्र ने सेक्टर-99 लॉयर्स सोसाइटी के सुप्रीम टावर्स में कल्पतरुह कार्यक्रम का आयोजन किया। साथ में रक्षा बंधन का पर्व मनाते हुए रक्षा बंधन का आध्यात्मिक रहस्य भी बताया। इस कार्यक्रम में उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ वकील सत्यम रेड्डी प्रमोद कुमार, ऐ के तिवारी, विल्स मैथयू, सुब्बाराव, ऐ के श्रीवास्तव, प्रकाश सिंह, एस एस रेड्डी, अनीस गुप्ता व प्रमिला थाननजयन आदि उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ वकील सहित ब्रह्माकुमारीज सेक्टर-46 सेवाकेन्द्र प्रभारी बीके कीर्ति और  सेवाकेन्द्र के अन्य भाई बहने शामिल हुए। 

इतने दिन में 40 लाख पेड़ का संकल्प लिया
कल्पतरुह कार्यक्रम के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज ने देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में ये संकल्प लिया है कि देश भर के सभी सेवाकेन्द्र मिलकर 75 दिनों में 40 लाख पेड़ लगाएंगे। इसी लक्ष्य से सेक्टर-9 में सब एकत्रित हुए और प्रकृति को सहयोग देते हुए हर सदस्य ने एक पेड़ लगाया। साथ में रक्षा बंधन का भी पर्व मनाया गया। 

रखी बांधने के संदेश के बारे में बताय
ब्रह्माकुमारी कीर्ति ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे हम पेड़ को लगाते है और उसके बढ़ने का ध्यान रखते है। ऐसे ही हम सब यदि अपने अपने अंदर भी आज एक अच्छाई का बीज डालें और नित ज्ञान-योग के माध्यम से उस अच्छाई को सींचे तो प्रकृति के साथ-साथ एक सुंदर समाज का भी विकास हो जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि सबके प्रति शुभ भावना रखते हुए हम अपने मन को पवित्र बनाए यही संदेश रखी का त्योहार हमें देता है। रखी बांधने के बाद हमें अपनी कोई बुरी आदत या पुराने संस्कार की सौगात देनी है। तभी हम अपनी सच्ची रक्षा कर सकते है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.