औद्योगिक विकास मंत्री बनने के बाद आज पहली बार नोएडा आ रहे नन्दगोपाल नन्दी, शहर को ₹106 करोड़ की सौगात देंगे

बड़ी खबर : औद्योगिक विकास मंत्री बनने के बाद आज पहली बार नोएडा आ रहे नन्दगोपाल नन्दी, शहर को ₹106 करोड़ की सौगात देंगे

औद्योगिक विकास मंत्री बनने के बाद आज पहली बार नोएडा आ रहे नन्दगोपाल नन्दी, शहर को ₹106 करोड़ की सौगात देंगे

Tricity Today | नन्दगोपाल नन्दी

Noida News : औद्योगिक विकास मंत्री बनने के बाद नंद गोपाल नंदी आज (रविवार) पहली बार नोएडा आ रहे हैं। आज नोएडा का 47वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर वह नोएडा और दादरी विधानसभा क्षेत्रों में 106 करोड़ रुपए की 81 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। रविवार की सुबह 9:00 बजे नोएडा के सेक्टर-6 में स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में हवन होगा और फिर 10:30 बजे पंचशील बालक इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 

जिले को देंगे 106 करोड़ रुपए की सौगात
नंद गोपाल नंदी रविवार की सुबह 11:00 बजे पंचशील बालक इंटर कॉलेज पहुचेंगे। वहां विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। नंद गोपाल नंदी 46.73 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और 56.38 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह दादरी विधानसभा क्षेत्र के लिए 29 लाख रुपए की परियोजना का लोकार्पण और 3.5 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

इन प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे
  1. सेक्टर-15ए का गोशाला
  2. एक्सप्रेसवे पर फिल्म सिटी फ्लाईओवर से महामाया फ्लाईओवर तक सड़क सुदृढ़ीकरण
  3. शशि चौक से डीएससी मार्ग तक रिमॉडलिंग
  4. कालिंदी कुंज द्वार
  5. सेक्टर-27 में नालियों के सुदृढ़ीकरण का काम
  6. एमपी-3 पर मॉडल रोड का काम
  7. महामाया फ्लाईओवर फसाड लाइट आदि।
दूसरी बार मिली बड़ी जिम्मेदारी 
नंद गोपाल नंदी पर एक बार फिर योगी आदित्यनाथ ने विश्वास जताया है। नंद गोपाल नंदी को योगी आदित्यनाथ ने पहले कार्यकाल में कैबिनेट मिनिस्टर बनाया था। अब एक बार फिर मंत्रिमंडल में स्थान दिया है। नंद गोपाल नंदी ने योगी आदित्यनाथ के पहले कार्यकाल में नागरिक उड्डयन, राजनीतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ और हज मंत्री थे। इस बार यूपी सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री बनाया है।

नंद गोपाल नंदी ने ऐसे छुआ आसमान
नंद गोपाल गुप्ता का जन्म 23 अप्रैल 1974 को इलाहाबाद में हुआ। वह एक राजनेता और उद्योगपति हैं। उन्हें लोकप्रिय रूप से "नंदी" नाम में जाना जाता है। नंदी ने अपने व्यवसायिक जीवन की शुरुआत समोसे और चाट बेचने से की थी। बचपन में लोगों के जूते चप्पल पॉलिश किए हैं। उन्होंने अपनी मेहनत के बूते बड़ा कारोबार खड़ा किया है। उन्हें सूबे में व्यापारियों का नेता और गरीबों के लिए मसीहा कहा जाता है। गुप्त दान करना उनकी आदतों में शुमार है। पहले बसपा से राजनीतिक करियर की शुरूआत करने वाले मंत्री कांग्रेस से भी चुनाव लड़ चुके हैं। अब भाजपा की सरकारों में कद्दावर मंत्री हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.