नोएडा के जरूरतमंद बच्चों के साथ नारी प्रगति फाउंडेशन ने मनाया गणतंत्र दिवस, क्रांतिकारियों को किया याद

Republic Day 2024 : नोएडा के जरूरतमंद बच्चों के साथ नारी प्रगति फाउंडेशन ने मनाया गणतंत्र दिवस, क्रांतिकारियों को किया याद

नोएडा के जरूरतमंद बच्चों के साथ नारी प्रगति फाउंडेशन ने मनाया गणतंत्र दिवस, क्रांतिकारियों को किया याद

Tricity Today | Republic Day 2024

Noida News : नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन के द्वारा 26 जनवरी 2024 को धूमधाम के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने अपने देश के लिए बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों को याद किया। गणतंत्र दिवस के मौके पर बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीत पर छात्र और छात्राओं ने अपने सुंदर नृत्य से लोगों का दिल जीत लिया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मीनाक्षी गर्ग, पारुल त्यागी, जैस्मीन और सुप्रिया महेश्वरी मौजूद रही। इन मुख्य लोगों की मदद के साथ बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का काम किया जा रहा है।

बच्चों ने सुंदर नृत्य से जीत लिया लोगों का दिल
संस्था की अध्यक्ष और संस्थापिका मीनाक्षी त्यागी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मौके पर नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन के द्वारा बेहतरीन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दीपाली, प्रज्ञा, काजल, रुचि, गोरी और अंशु ने देशभक्ति गाने पर नृत्य किया। इसके अलावा भूमि और मान्या ने देशभक्ति कविता सुनाई। लोगों ने अपने देश के उन क्रांतिकारियों को याद किया, जिनकी वजह से आज हम खुले आसमान के नीचे सांस ले रहे हैं।

सरदार भगत सिंह और महात्मा गांधी को किया याद
इस दौरान नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन की निदेशक विनीता भट्ट ने बताया कि भले ही सरदार भगत सिंह और महात्मा गांधी जैसे महापुरुष हमारे बीच में ना हो, लेकिन यह लोग हमेशा हमारे दिल में बसे रहेंगे। अगर आज देश आजाद है तो सब उनकी बलिदानी की वजह से है। हमारे देश में ऐसे क्रांतिकारी पैदा हुए, जिनको हम जानते तक नहीं है और वह हमारे लिए जान की बाजी लगाकर शहीद हो गए। इस दौरान इन बच्चों के माता-पिता भी मौके पर मौजूद रहे। जिन्होंने अपने बच्चों की कला को जाना।

कोई भी बच्चा अशिक्षित ना रहे
सोशल मीडिया प्रभारी अलका वर्मा ने बताया कि नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन के द्वारा करीब 40 से अधिक बच्चों को मुफ्त में शिक्षित किया जा रहा है। ये सभी वे बच्चे हैं, जो नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहर में झुग्गी-झोपड़ियां में रहते हैं। संस्था का प्रयास है कि गौतमबुद्ध नगर जिले में रहने वाला कोई भी बच्चा पैसों की कमी से अशिक्षित ना रहे। इसको लेकर लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। इस सुनहरे कार्यक्रम के दौरान सचिन अर्चना गुप्ता, पुकार अभियान की प्रभारी प्रतिभा तिवारी, विद्याधारा प्रभारी नीरू भान और यशोदा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य शशि नाथ प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.