राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने सैकड़ों जरूरतमंदों को बांटे कंबल और गरम कपड़े

नोएडा : राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने सैकड़ों जरूरतमंदों को बांटे कंबल और गरम कपड़े

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने सैकड़ों जरूरतमंदों को बांटे कंबल और गरम कपड़े

Tricity Today | राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने सैकड़ों जरूरतमंदों को बांटे कंबल और गरम कपड़े

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने गुरुवार को नोएडा में सैकड़ों जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद की है। महासंघ के पदाधिकारियों ने ऐसे लोगों को कंबल और दूसरे गरम कपड़े बांटकर मदद पहुंचाई है। महासंघ ब्राह्मण समाज के अलावा समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की सहायता के लिए गठित किया गया है।

यह कार्यक्रम गुरुवार की दोपहर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पंडित सचिन भारद्वाज के बरोला स्थित आवास पर आयोजित किया गया। सचिन भारद्वाज के आवास ग्राम बरोला सेक्टर-49 पर ज़रूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया गया। सचिन ने कहा, "शहर की झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवारों और घरेलू साहिकाओं की मदद की गई है। खासतौर से छोटे बच्चों को गर्म कपड़े, स्वेटर, कंबल और जूते बांटे गए हैं। महिलाओं को स्वेटर और कंबल बांटे गए हैं।" सचिन ने कहा, "जल्दी ही एक बार फिर महासंघ ऐसे कार्यक्रम का आयोजन शहर के दूसरे हिस्सों में भी करेगा।"

इस मौक़े पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित प्रमोद शर्मा, युवा ज़िला अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, नोएडा महानगर अध्यक्ष हरिओम शर्मा महिला ज़िला अध्यक्ष गायत्री तिवारी, वंदना तिवारी, माला झा, सुभाष मिश्रा सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.