नोएडा में राष्टीय बालिका दिवस जोर शोर से मनाया

राष्टीय बालिका दिवस : नोएडा में राष्टीय बालिका दिवस जोर शोर से मनाया

नोएडा में राष्टीय बालिका दिवस जोर शोर से मनाया

Tricity Today | राष्टीय बालिका दिवस

NOIDA : नोएडा में राष्टीय बालिका दिवस और उत्तरप्रदेश दिवस जोर शोर से मनाया गया। अलग-अलग संस्थाओं ने बालिका दिवस के दिन खास कार्यक्रम आयोजित किये। हर साल 24 जनवरी को बालिका दिवस मनाने की सबसे बड़ी वजह भारत की पहली प्रधानमंत्री बनने वाली इंदिरा गांधी से जुड़ी हुई है। 24 जनवरी 1966 को पहली बार बतौर प्रधानमंत्री पूर्व प्राइम मिनिस्टर इंदिरा गांधी ने अपना कार्यभार भी संभाला था। ये भारत के लिए बहुत ही गर्व की बात थी।

नोएडा लोक मंच 
नोएडा लोक मंच के अवसर पर चेतराम बालिका इंटर कॉलेज  के बच्चों को स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। उनका साथ दिया व्यूमेनाइट और कैलाश ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स ने। बालिकाओं को संबोधित करते हुए कैलाश हॉस्पिटल की डॉक्टर पल्लवी ने बालिकाओं को माहवारी और हेल्थ के प्रति जागरूक किया और अच्छे से माहवारी के बारे में समझाया। राजेश्वरी त्यागराजन, कल्चरल हेड नोएडा लोक मंच कहती है, "नोएडा लोकमंच ने ये कार्यक्रम बालिकाओं के लिए किया था। डॉ पल्लवी शर्मा ने जानकारी दी और बालिकाओं को वो बातें बताई सेहत से जुड़ी जो आज भी माता पिता अपने बच्चो के आगे नहीं करते। व्यूमेनाइट ने 750 बालिकाओं को सेनेटरी पैड बांटे और इसकी अहमियत बताई"। 

खास मेहमान थे मौजूद 
इस मौक़े पर उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम मुख्य अतिथि रही। नोएडा लोक मंच से महेश सक्सेना, विभा, मुकुल वाजपेयी, लेफ़्टिनेंट सूक्ष्म रानी अनेजा, चेतराम कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या इंद्रा शर्मा, राजेश्वरी त्यागराजन ,शमीम अनवर, नोएडा,सुनीता खटाना ,पुष्पा भट्ट महिला मोर्चा उपाध्यक्ष उपस्थित रहे। इस अवसर पर बच्चो ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।


नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन
नारी को समाज में यथोचित स्थान दिलाने के साथ, बालिकाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए और उनको बराबरी का दर्जा देने के लिए ये संस्था लगातार कार्यरत है। इसी क्रम में नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने स्वामी विवेकानन्द शिक्षा निकेतन स्कूल, सेक्टर 35, मोरना में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया।  अतुल  कुमार सोनी, डिस्ट्रिक्ट प्रोबेशन अधिकारी, महिला कल्याण विभाग ने सभी बालिकाओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाइयां दी। 
महिला कल्याण विभाग की जिला कोऑर्डिनेटर हमरा कहती है, " हमारे स्कूल की सभी बालिकाओं को सरकार की योजनाओ और सुरक्षा संबंधित हेल्पलाइन नंबर की जानकरी दी। इस कार्यक्रम में बालिकाओं ने भी अपने विचार और अपने आस पास हो रहे क्राइम और अपने साथ हो रहे व्यव्हार पर विचार खुल कर साझा किये।

'मिटाना है भेद-भाव'
नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन की संस्थापक मीनाक्षी त्यागी एवं निदेशक वनीता भट्ट सोपोरी ने  कहा, "राष्ट्रीय बालिका दिवस सभी को मानना चाहिए जिससे  सभी तरह के समाजिक भेदभाव और शोषण को समाज से पूरी तरह से हटाया जा सके। बहुत जरुरी है की बालिकाओं को उनके अधिकार पता चले और जीवन की हर सच्चाई पता चले। कोई भी कन्या कानूनी अधिकारों से वंचित न रहे। हमें साथ मिलकर बालिकाओं को सशक्त और ये समाज उनके लिए  सुरक्षित बनाना है ताकि उनको एक बेहतर माहौल मिले। 

अच्छे अंक लाने वाली छात्राएं हुए सम्मानित
अलका वर्मा, नारी प्रगति सोशल  फाउंडेशन, मिडिया प्रभारी कहती है, "आज हमारी संस्था ने पढ़ाई लिखाई में अच्छे अंक लाने वाली सभी छात्राओं को सर्टिफिकेट दे कर उनको सम्मानित किया है। ऐसा करने के पीछे हमारा ध्येय था उनका मनोबल बढ़ाना। इस कार्यक्रम में और स्कूल के प्रिंसिपल अर्जुन ठाकुर  का भरपूर सहयोग मिला।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.