कांग्रेस ने यूपी में चुनावी हलचल तेज की, राष्ट्रीय प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने नोएडा में बनाई रणनीति

गौतमबुद्ध नगर : कांग्रेस ने यूपी में चुनावी हलचल तेज की, राष्ट्रीय प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने नोएडा में बनाई रणनीति

कांग्रेस ने यूपी में चुनावी हलचल तेज की, राष्ट्रीय प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने नोएडा में बनाई रणनीति

Tricity Today | राष्ट्रीय प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने नोएडा में बनाई रणनीति

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस अब सोशल मीडिया के जरिए लोगों को पार्टी से जोड़ने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सोशल मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष पंखुड़ी पाठक ने बुधवार को एक कार्यक्रम कर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि “ज्वॉइन कांग्रेस सोशल मीडिया अभियान” के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए कांग्रेस आम लोगों को जोड़ कर उन्हें पार्टी की नीतियों की जानकारी देगी।   
    
फरवरी से शुरू है अभियान    
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने सेक्टर-56 में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी की रणनीति के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में अपनी आवाज उठाने व लोगों तक पहुंच बनाने के लिए सोशल मीडिया एक सशक्त माध्यम बन चुका है। सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस ने पूरे देश में फरवरी महीने से सोशल मीडिया वॉरियर्स बना कर आम लोगों को पार्टी से जोड़ने की शुरुआत की है। साथ ही प्रत्येक जिले में एक हजार से अधिक सोशल मीडिया वॉरियर्स बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए पार्टी ने एक फोन नंबर जारी किया है। 

मिस्ड कॉल से जुड़ सकते हैं
आम लोग इस नंबर पर मिस्ड कॉल देकर घर बैठे पार्टी से जुड़ सकते हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस न सिर्फ आम लोगों से जुड़ेगी, बल्कि उनकी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाकर सरकार और आम जनता तक पहुंचाने का काम करेगी। कई जिलों में पार्टी के इस अभियान को काफी सफलता मिल रही है। गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, लखनऊ, वाराणसी सहित कई अन्य जिलों में एक हजार से अधिक सोशल मीडिया वॉरियर्स अब तक पार्टी से चुके हैं। इस अभियान के लिए 1800120000044 नंबर जारी किया गया है। इस पर आम लोग मिस्ड कॉल देकर कांग्रेस के इस अभियान से जुड़ सकते हैं।

भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे
आज की प्रेस वार्ता में उपस्थित पदाधिकारियों में पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, प्रदेश सचिव राजेन्द्र अवाना, पश्चिम उत्तर प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष ओमबीर यादव, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर, एआइसीसी राजकुमार भारती, पीसीसी फिरे सिंह नगर,सतेंद्र शर्मा, रामकुमार तंवर, लियाक़त चौधरी, अशोक शर्मा, सेवादल अध्यक्ष विक्रम सेठी, चरण सिंह यादव, गौतम अवाना, ऋषि गौतम, रिजवान चौधरी, जावेद खान, अशरफ खान, जिसान चौधरी, रूबी खान, पूजा गुप्ता, कबीर खान, सलोनी सोलंकी, वीरो देवी, गुड़िया चौहान, मधुराज, डॉक्टर सीमा, उषा शर्मा, उपदेश श्रीवास्तव,उमर, हरीश यादव राजकुमार मोनू,  विक्रम चौधरी, नेत्रपाल अवाना हैप्पी अवाना, रणवीर यादव, रणवीर भाटी, नीरज शर्मा, सोवी यादव, यतेंद्र शर्मा, रामलाल शर्मा,  इकरार नवी, पारूल चौधरी, हेमराज नागर, रामभरोसे शर्मा, शाहिद खान, नवीन नागर, डॉक्टर इमरान सुवेर, हरेंद्र शर्मा,सोविन्द्र अवाना, जितेंद्र अंबावत, तरुण भारद्वाज, शंकर कृष्णन,  तेजिंदर नागर, रवि माथुर, उमाशंकर शर्मा, कमल मावी, विपिन गिरी, शालू चंदेला, रियाज अहमद, मोनू शर्मा, नीरज अवाना, सलमान खान, इदरीश व जितेंद्र भूटान सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.