बोले- 2024 के चुनाव में साइकिल की एक-एक तीली निकालकर फेंक देंगे

नोएडा में नवाब सिंह नागर ने पिछड़ा मोर्चा सम्मेलन में लिया हिस्सा : बोले- 2024 के चुनाव में साइकिल की एक-एक तीली निकालकर फेंक देंगे

बोले- 2024 के चुनाव में साइकिल की एक-एक तीली निकालकर फेंक देंगे

Tricity Today | कार्यक्रम का आयोजन

Noida : नोएडा महानगर द्वारा ओबीसी मोर्चा का मोदी सरकार को ले कर 9 वर्षों की सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण सेवा के अंतर्गत पिछड़ा मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर और प्रदेश कार्यकारिनी सदस्य प्रमोद प्रजापति रहे।  यह कार्यक्रम ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष उमेश यादव की अध्यक्षता में हुआ।

मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ मिला : पूर्व मंत्री
नवाब सिंह नगर ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने पिछड़े वर्ग का वोट लेकर उन्हें छला है। सपा सरकार ने न तो पिछड़े वर्ग का कल्याण किया और न ही प्रदेश का विकास किया। आज हर पात्र व्यक्ति को मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है और प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। पिछड़े वर्ग के लोग आने वाले 2024 के चुनाव में साइकिल की एक-एक तीली निकालकर फेंक देंगे। उतर प्रदेश से सभी लोक सभा सीट भाजपा के नाम होंगी।

“दुनिया में भारत को लेकर विश्वास”
पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि प्रदेश का पिछड़ा वर्ग भाजपा के साथ मजबूती के खड़ा है। प्रदेश को लूटने वाले लोग फिर से लोगों को बरगलाने का काम करेंगे, लेकिन जनता सब जान चुकी है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत 9 वर्षों में भाजपा सरकार ने न सिर्फ वंचित, शोषित वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ा बल्कि उनका सशक्तिकरण भी किया है। दुनिया के बड़े-बड़े अर्थशास्त्री, विश्लेषक, विचारक सभी एक स्वर में कह रहे हैं कि 21वी सदी भारत की सदी है। आज पूरी दुनिया भारत को लेकर विश्वास से भरी हुई है। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय सोशल मीडिया सदस्य आचार्य शिव प्रसाद आनंद, उपाध्यक्ष राम किशन यादव, भगत भाटी, परविंदर बैरागी, सत्येंद्र सिरोही समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.