नवाब सिंह नागर ने की स्कूल में चर्चा, कहा- भारत बना विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था 

नोएडा में 'संपर्क से समर्थन' अभियान : नवाब सिंह नागर ने की स्कूल में चर्चा, कहा- भारत बना विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था 

 नवाब सिंह नागर ने की स्कूल में चर्चा, कहा- भारत बना विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था 

Tricity Today | Nawab Singh Nagar

Noida News : भाजपा सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 'संपर्क से समर्थन' अभियान अब भी जारी है। इसके तहत पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नवाब सिंह नागर ने मंगलवार को सेक्टर 62 स्थित मोहन इंटरनेशनल  स्कूल की प्रिंसिपल मौसमी चटर्जी, टीचर और कर्मचारियों के साथ मोदी सरकार के उपलब्धियों की चर्चा की। 

इंग्लैंड को पछाड़कर हासिल की उपलब्धि
नवाब सिंह नागर ने बताया कि पूर्ववर्ती सरकारों में भारत बड़ी अर्थव्यवस्था के मामले में 12वें स्थान पर था। लेकिन अब अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी के बाद दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। उन्होंने कहा कि हमने इंग्लैंड को पछाड़कर ये उपलब्धि हासिल की है। 

कोरोना को मात देकर भारत ने किया अर्थव्यवस्था का विस्तार
पूर्व मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी को मात देकर भारत की अर्थव्यवस्था ने तेज गति से अपना विस्तार किया है। कृषि एवं सेवा क्षेत्र ने भी अर्थव्यवस्था की रफ्तार को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.