एनईए और विधायक पंकज सिंह ने जिला अस्पताल में बांटे कंबल

नोएडा : एनईए और विधायक पंकज सिंह ने जिला अस्पताल में बांटे कंबल

एनईए और विधायक पंकज सिंह ने जिला अस्पताल में बांटे कंबल

Tricity Today | कंबल वितरित कार्यक्रम

Noida : नोएडा एंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन के नेतृत्व में एनईए की टीम ने सेक्टर-30 जिला अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों को कंबल वितरित किए। इस दौरान विधायक पंकज सिंह और बीजेपी जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता उपस्थिति रहे।
विपिन कुमार मल्हन ने कहा कि हाल के दिनों में ठंड काफी बढ़ गई है। लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। गरीब तबके के लोग भीषण सर्दी में ठंड के कारण परेशान हैं। जिसको देखते हुए संस्था द्वारा कंबल वितरित किया गया है। यह कंबल वितरित कार्यक्रम शहर के अलग-अलग जगहों पर जरूरतमंदों लोगों के लिए चलाए जाएंगे।

यह लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष शरद चन्द्र जैन, सह कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष नीरू शर्मा, आरएम जिंदल, अजय सरीन, सुधीर श्रीवास्तव, सचिव कमल कुमार, राहुल नैययर, मंयक गुप्ता, सह सचिव जीके बंसल, अतुल मित्तल, संदीप अग्रवाल, पियूष मंगला, सुनील जैन, महावीर जैन, नरेन्द्र रावत सहित काफी उद्यमी मौजूद थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.