एनईए ने बेसहारा हुए लोगों को दिया कंधा, हर संभव मदद का दिया भरोसा

नोएडा में आई बाढ़ : एनईए ने बेसहारा हुए लोगों को दिया कंधा, हर संभव मदद का दिया भरोसा

एनईए ने बेसहारा हुए लोगों को दिया कंधा, हर संभव मदद का दिया भरोसा

Tricity Today | एनईए ने बेसहारा हुए लोगों को दिया कंधा

Noida News : पिछले 4 दिनों से यमुना नदी के किनारे बाढ़ में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में कई हजार लोगों और बेजुबान जानवरों को बचाया गया है। जिला प्रशासन ने लोगों को बचाकर सही जगह पर पहुंचाया है। प्रशासन की तरफ से उनकी रहने की व्यवस्था की गई है। वहीं दूसरी तरफ नोएडा के समाजसेवी संस्था लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। शुक्रवार को टीम एनईए ने अध्यक्ष विपिन मल्हन की अगुआई में सेक्टर-134 के पास सरकार द्वारा चलाए जा रहे बाढ़ प्रभावित लोगों के रेस्क्यू ऑपरेशन के समय वहां उपस्थित ज़रूरत मंदो को और ऑपरेशन में जुटे लोगों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की गई।

नोएडा में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद सहित कई जिलों में बाढ़ प्रभावितों को सुरक्षित जगह पहुंचाया जा रहा है। आगे भी लगातार बारिश होने से नोएडा एनसीआर के कई इलाके बाढ़ की चपेट में आने की आशंका जताई गई है। जिला प्रशासन अलर्ट मोड में काम कर रही है। इस कड़ी में सांसद महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह ने ग्रस्त कर सेक्टर-135 स्थित गांव नगली वाजिदपुर क्षेत्र का दौरा किया और बाढ़ में फंसे लोगों एवं जानवरों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान को तेज करने के निर्देश दिए।

48 घंटे से रेस्क्यू जारी
पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश का पानी नदियों में बहकर नीचे आने से नोएडा में भी बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। यमुना का जलस्तर बढ़ने से नोएडा सेक्टर 124, 125 और 135 में दस फीट से ज्यादा पानी भर गया है। इन सेक्टरों में पानी भरने के कारण सैकड़ों लोग फंस गए हैं। नोएडा पुलिस पिछले 3 दिनों से फंसे लोगों और मवेशियों को बाहर निकालने में जुटी हुई है। बृहस्पतिवार की देर रात नोएडा पुलिस के आला अफसर रेस्क्यू करने में जुटे रहे। शुक्रवार की सुबह से ही पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और जिले के तीनों डीसीपी जल प्रभावित और बाढ़ संभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं। स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। अब तक 2 हजार गौवंश और करीब 700 महिलाओं, पुरूषों और बच्चों को बाढ प्रभावित एरिया से रेस्क्यू किया जा चुका है। वर्तमान में भी रेस्क्यू अभियान जारी है।

खतरे के निशान से ऊपर बाह रही है यमुना
इस वक़्त यमुना नदी उफान पर है। पिछले कई दिनों से जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। यमुना नदी के किनारे औखला बर्ड सेंचुरी से लेकर ग्रेटर नोएडा में मोमना थल तक हजारों की संख्या में अवैध फार्म हाउस बसे हुए हैं। इन फार्म हाउसों में बाढ़ का पानी भर गया है। सिंचाई विभाग की चेतावनी के बाद सारे फार्म हाउस खाली किए जा रहे हैं। फार्म हाउसों के मालिक अपना कीमती सामान ले कर भाग रहे हैं।

हर संभव मदद का मिला आश्वासन
इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल कृष्ण अग्रवाल, अमित त्यागी, गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, डीएम मनीष कुमार वर्मा, अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आनंद कुलकर्णी के नेतृत्व में डीसीपी नोएडा हरीश चन्दर, एडीसीपी नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी, एसीपी नोएडा प्रथम रजनीश वर्मा, एसीपी सोम्या सिंह सहित अन्य मौजूद रहें। इस दौरान विधायक पंकज सिंह और बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.