एनईसीसी और साइकलिस्ट ग्रुप ने मनाया साइकिल दिवस, 20 से 70 वर्ष तक के लोगों ने लिया हिस्सा

गौतमबुद्ध नगर : एनईसीसी और साइकलिस्ट ग्रुप ने मनाया साइकिल दिवस, 20 से 70 वर्ष तक के लोगों ने लिया हिस्सा

एनईसीसी और साइकलिस्ट ग्रुप ने मनाया साइकिल दिवस, 20 से 70 वर्ष तक के लोगों ने लिया हिस्सा

Tricity Today | एनईसीसी और साइकलिस्ट ग्रुप ने मनाया साइकिल दिवस

Gauatm Buddh Nagar : भारतवर्ष में शुक्रवार को साइकिल दिवस मनाया गया। जिसमें नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोग भी अपना योगदान देने से पीछे नहीं रहे। इस अवसर पर शहर के नॉर्दर्न एक्सटेंशन साइकिल क्लब (NECC) और साइकलिस्ट ग्रुप के साथ मिलकर विभिन्न सेक्टरों के लोगों ने साइकिल राइड की। जिसमें 20 वर्ष के आयु वर्ग से लेकर 70 वर्ष के वरिष्ट नागरिक शामिल हुए। आपको बता दें कि साइकिल चलना हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है।

इस मकसद से मनाया साइकिल दिवस
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के नॉर्दर्न एक्सटेंशन साइकिल क्लब (NECC) ने साइकिल दिवस मनाया। गौड़ चौक से महामाया और फिर नोएडा गेट से होते हुए वापस गौड़ चौक तक 40 किलोमीटर साइकिल राइड की। जिसमें 20 वर्ष के आयु वर्ग से लेकर 70 वर्ष के वरिष्ट नागरिक आरएस उप्पल शामिल हुए। इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को ये समझाना था कि साइकिल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए कितना बेहतर है। इसके साथ-साथ ये इको फ्रेंडली है। साइकिल से पर्यावरण प्रदूषित नहीं होता है।

50 किलोमीटर का सफर तय किया
नोएडा के साइकलिस्ट ग्रुप ने विभिन्न सेक्टरों के साइकलिस्ट के साथ विश्व साइकिल दिवस मनाया। सभी साइकलिस्ट सेक्टर-50 जैन मंदिर में एकत्र हुए। इसके बाद सेक्टर-100, 104, 128, 132, 134 और एक्सप्रेसवे आदि सेक्टर से होते हुए सेक्टर-34 तक 50 किलोमीटर का सफर तय किया।

"रोज आधा घंटा साइकिल चलाने से इम्यून सेल्स एक्टिव हो जाता हैं"
साइकिलिस्ट सेक्टर-34 आरडब्ल्यूए महासचिव धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि इस बार विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सामुदायिक केंद्र सेक्टर-34 में ग्रुप द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में साइकिल चलाना बहुत ही आवश्यक है। साइकिल चलाने से व्यायाम के साथ-साथ इम्यून सिस्टम ठीक तरीके से काम करता है। एक रिपोर्ट के अनुसार प्रतिदिन आधा घंटा साइकिल चलाने से इम्यून सेल्स एक्टिव हो जाते हैं और बीमार होने का खतरा कम हो जाता है। नोएडा में लॉकडाउन लगा है तब से वह घर में ही व्यायाम कर लेते थे, लेकिन अब परिस्थितियां कुछ ठीक होने के बाद अपनी दिनचर्या को पुनः शुरू कर दिया है। 

"साइकिल चलाना हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक"
साइकलिस्ट नोफा अध्यक्ष राजीवा सिंह का कहना है कि वह हर रोज 45 से 60 मिनट तक साइकिल चलाते हैं। साइकिल चलाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है, जिसको मैंने स्वयं अनुभव किया है। इस दौरान  धर्मेन्द्र शर्मा, राजीवा सिंह, ब्रिजेश नारंग, अनीश सैनी, पूजा पुण्डीर, पंकज सूद, मल्लिका सिन्हा और निशा रॉय आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.