चॉकलेट दिलाने के बहाने पड़ोसी ने मासूम के साथ किया डिजिटल रेप, गांव भाग रहे दरिंदे को पुलिस ने पकड़ा

Noida News : चॉकलेट दिलाने के बहाने पड़ोसी ने मासूम के साथ किया डिजिटल रेप, गांव भाग रहे दरिंदे को पुलिस ने पकड़ा

चॉकलेट दिलाने के बहाने पड़ोसी ने मासूम के साथ किया डिजिटल रेप, गांव भाग रहे दरिंदे को पुलिस ने पकड़ा

Tricity Today | आरोपी गिरफ्तार

Noida : नया गांव में रहने वाली 7 वर्षीय छात्रा को एक युवक टॉफी दिलाने के बहाने उसके घर से ले गया। उसके साथ डिजिटल रेप किया था। छात्रा ने आपबीती अपने परिजनों को बताई थी। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लखीमपुर का रहने वाला है। इसकी पहचान शुभम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक चाकू बरामद किया है। यह घटना कोतवाली फेस टू की है।

परिजनों ने की थी शिकायत
परिजनों ने पुलिस को बताया था कि गांव में रहने वाले शख्स ने पुलिस से शिकायत की थी कि बुधवार दोपहर उनकी 7 साल की बेटी घर के आसपास खेल रही थी। इसी दौरान एक युवक आया और टॉफी खिलाने के बहाने उसे अपने साथ ले जाकर डिजिटल रेप किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन करनी शुरु कर दी थी।

क्या होता है डिजिटल रेप
गौतमबुद्ध नगर में पिछले कुछ समय के दौरान डिजिटल रेप के सामने काफी ज्यादा सामने आए हैं। जिसकी वजह से नोएडा के लोगों और पुलिस विभाग के अधिकारियों में भी इसके बारे में जानने की उत्सुकता दिखाई दी। लोगों ने गूगल पर सर्च किया और इसके बारे में जानकारी एकत्र की। जो वह समझ रहे थे, उससे यह जानकारी बिल्कुल अलग निकली। इस डिजिटल रेप का मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस से कोई लेना लेना ही नहीं है। डिजिटल रेप का मतलब यह नहीं कि, किसी लड़की या लड़के का शोषण इंटरनेट के माध्यम से किया जाए। यह शब्द दो शब्दों यानि डिजिटल और रेप से बना है। अंग्रेजी के डिजिट का मतलब जहां अंक होता है। वहीं अंग्रेजी शब्दकोश के मुताबिक उंगली, अंगूठा, पैर की अंगुली इन शरीर के अंगों को भी डिजिट से संबोधित किया जाता हैं। यानि यह बलात्कार की वह स्थिति है, जिसमें उंगली, अंगूठाया पैर की अंगुली का इस्तेमाल नाजुक अंगों पर किया गया हो। उसे डिजिटल रेप कहा जाता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.