समाजवादी पार्टी महानगर की नई कार्यकारिणी तय! घोषणा के बाद कई नेता दे सकते हैं इस्तीफा

Noida News : समाजवादी पार्टी महानगर की नई कार्यकारिणी तय! घोषणा के बाद कई नेता दे सकते हैं इस्तीफा

समाजवादी पार्टी महानगर की नई कार्यकारिणी तय! घोषणा के बाद कई नेता दे सकते हैं इस्तीफा

Google Image | Symbolic Image

Noida News : समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर की नई कार्यकारिणी का गठन प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति के बाद हो गया है। बताया जा रहा है कि जल्द इसकी सूचना नोएडा स्तर पर जारी की जाएगी। समाजवादी पार्टी के सूत्रों के अनुसार महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता द्वारा भेजे गए नामों में विकास यादव को महासचिव, विपिन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, मनोज गोयल, शकील सैफी, ऋषि व मुकेश बाल्मीकि को उपाध्यक्ष, तनवीर हुसैन, नूरुल हसन, अरुण यादव को सचिव और गौरव यादव को मीडिया प्रभारी बनाये जाने की चर्चा है। 

कई नेता दे सकते हैं इस्तीफा
बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर के द्वारा भेजे गए नामों से सपा नेता खुश नहीं है। लोगों ने जिस हिसाब से सोचा था उस हिसाब से कार्यकारिणी का गठन नहीं किया गया है बताया जाता है कि कार्यकारिणी सर्वजनिक होने के बाद कुछ सपा नेता इस्तीफा भी दे सकते हैं अब यह चर्चा जोरों से चल रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.