Tricity Today | Noida
नोएडा और बुलंदशहर, दोनों जगह रहने वालों के लिए बड़ी खबर है। ग्रेटर नोएडा से आगे बुलंदशहर के इलाके में नोएडा एक्सटेंशन बसाया जाएगा। दरअसल, दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के समीप वाले 80 गांवों को विकसित करने की जिम्मेदारी नोएडा प्राधिकरण को दी जा सकती है। यह प्रस्ताव नोएडा अथॉरिटी को दिया गया है। अगर प्राधिकरण ने यह प्रस्ताव स्वीकार किया तो 80 गांव उसे मिल जाएंगे। इससे नोएडा प्राधिकरण के पास जमीन की किल्लत खत्म हो जाएगी। दूसरी ओर इन 80 गांव का तेजी से विकास होगा।