नव वर्ष उत्सव उमंग 2081 का शुभारंभ, बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Noida News : नव वर्ष उत्सव उमंग 2081 का शुभारंभ, बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

नव वर्ष उत्सव उमंग 2081 का शुभारंभ, बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Tricity Today | इंद्रधनुष प्रतियोगिता

Noida News : भारत नवनिर्माण ट्रस्ट के अन्तर्गत, भारतीय पर्व आयोजन समिति के तत्वावधान में नव वर्ष उत्सव उमंग 2081 का शुभारंभ किया गया। इसका शुभारंभ अध्यक्ष नरेश गुप्ता के द्वारा नारियल फोड़ कर किया गया।

बच्चों ने किया कार्यक्रम
संस्था से जुड़ी बीना अरोरा ने बताया कि पहले दिन इंद्रधनुष प्रतियोगिता में लगभग 100 बच्चों ने भाग लिया। जिसमें दृष्टि (प्रथम स्थान) आफिया (दितीय स्थान) और शानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में आरती (प्रथम स्थान) प्रीति (दितीय स्थान) और मानशी (तृतीय स्थान) पर रही। बच्चों कि तरफ से सभी प्रतियोगिताओं में बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी गई।

यह लोग रहें उपस्थित
इस कार्यक्रम में नरेश गुप्ता, विवेक कुमार ,सौरभ बंसल, मुकुल गोयल, विवेक अरोड़ा, संजीव सालवान, राजवीर सिंह, बीरपाल, दुर्गेश्वरी, गुड्डी तोमर, संगीता सक्सेना, बीना अरोरा, विनीता शर्मा, ज्योति सिंह, रीना गुप्ता, कांतिपाल, नेहा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.