शहर में नाइट कर्फ्यू लगा, पुलिस कमिश्नर समेत 8 आईपीएस सड़कों पर उतरे

Noida Night Curfew : शहर में नाइट कर्फ्यू लगा, पुलिस कमिश्नर समेत 8 आईपीएस सड़कों पर उतरे

शहर में नाइट कर्फ्यू लगा, पुलिस कमिश्नर समेत 8 आईपीएस सड़कों पर उतरे

Tricity Today | शहर में नाइट कर्फ्यू लगा

पूरे देश मे कोरोना एक बार फिर अपने पैर पसार रहा है। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए दिल्ली के बाद आज नोएडा में भी नाईट कर्फ्यू लगा दिया गया है। जिसका अच्छे से पालन करवाने के लिए नोएडा पुलिस खुद सड़कों पर है। अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह समेत 8 आईपीएस अफसर इस वक्त जिले की सड़कों पर हैं। पूरा पुलिस फ़ोर्स भीड़भाड़ वाले इलाकों और मार्किट में जागरूकता अभियान चला रहा है।

नोएडा के सबसे पॉश मार्किट सेक्टर-18 भारी पुलिस बल है। पुलिस नोएडा में लगे नाईट कर्फ्यू को लेकर जागरूक करने बाजार पहुंची है। एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि बाज़ारो में आम जनमानस को नाईट कर्फ्यू की जानकारी दे रहे हैं। नाइट कर्फ्यू को सफल बनाने और कोरोना प्रोटोकॉल के पालन करने की अपील कर रहे हैं। आज रात 10 बजे से पूरे जिले में कर्फ्यू लागू हो जाएगा। ऐसे में अगर कोई भी व्यक्ति अगर बाहर घूमता है तो उसके खिलाफ करवाई की जाएगी। उसके साथ ही सभी बाज़ारो और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जो लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं, उनका भी चालान काटा जा रहा है। नाईट कर्फ्यू के दौरान एसेंशियल सर्विसेज चालू रहेंगी। इसके साथ ही सभी मेडिकल सर्विसेज भी चालू हैं। आज लोगों को नॉइट कर्फ्यू और उसके नियमों के बारे में जानकारी दी जा रही हैं।

नाइट कर्फ्यू लगने के बाद पुलिस की सख्ती शुरू
नोएडा शहर के बाज़ारो में एडिश्नल डीसीपी रणविजय सिंह और एसीपी अंकिता शर्मा के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। दोनों अफसर आम लोगो को नाइट कर्फ्यू और नियमो की दे रहे हैं। नियमो का उलंघन करने पर कार्यवाही की चेतावनी दी जा रही है। सेक्टर-18 समेत सभी बाज़ारो में पुलिस है। दूसरी ओर सेक्टर-62, सेक्टर-63, सेक्टर-58, सेक्टर-24, सेक्टर-12, सेक्टर-34, बरौला, हरौला, नया बांस, झुंडपुरा, भंगेल, अट्टा और चौड़ा में पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है। सेंट्रल जोन के डीसीपी हरिश्चंद्र और एडिशनल डीसीपी अंकुर अग्रवाल फ़ोर्स लेकर दौरा कर रहे हैं।

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने काटे चालान
ग्रेटर नोएडा के डीसीपी राजेश सिंह और एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे फोर्स लेकर दौरा कर रहे हैं। शहर के जगत फार्म, अल्फा कमर्शियल बेल्ट, तुगलपुर, ऐच्छर, अंसल मॉल, ओमेक्स मॉल, एमएसएक्स मॉल और ग्रैंड वेनिस मॉल में पुलिस ने दौरा किया है। अल्फा कमर्शियल बेल्ट में मास्क नहीं लगाने वाले लोगों का चालान काटा गया है। पुलिस ने 10:00 बजे के बाद लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी दी है। परी चौक पर पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

दादरी, जेवर, दनकौर और और रबूपुरा में भी बाजार बंद
गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने नाइट कर्फ्यू को न केवल नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बल्कि जिले के कस्बों में भी सख्ती के साथ लागू किया है। दादरी, जेवर, दनकौर, रबूपुरा, बिलासपुर और जहांगीरपुर कस्बों में बाजारों को बंद करवा दिया गया है। स्थानीय पुलिस लाउडस्पीकर के जरिए लोगों से घरों में रहने की अपील कर रही है। बिना वजह घर से बाहर निकलने पर चालान काटने की चेतावनी दी जा रही है। पुलिस लोगों को बता रही है कि आवश्यक सेवाएं बहाल हैं। अस्पताल, मेडिकल स्टोर, किराने की दुकान और दूसरी जरूरतों का सामान निर्बाध रूप से उपलब्ध है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पुलिस ने मॉल बंद करवाए
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भी पुलिस ने रात 10:00 बजे मॉल और गौर सिटी का कमर्शियल कंपलेक्स बंद करवा दिया है। पुलिस ने गौर सिटी, सुपरटेक इकोविलेज, ऐस सिटी, चेरी काउंटी और तमाम दूसरी हाउसिंग सोसाइटी में लोगों को जागरूक किया है। बताया गया है कि रात 10:00 बजे से पहले अपने सभी जरूरी कामकाज निपटाकर घर पहुंच जाएं। सार्वजनिक स्थानों पर एकत्र नहीं हों। सोसाइटी के भीतर कम्युनिटी सेंटर में भी लोगों को एकत्र होने से पाबंद किया गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर नियमों का उल्लंघन किया गया तो चालान काटा जाएगा। जरूरत पड़ने पर लोगों के खिलाफ निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।

गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार सिंह ने कहा, "लोगों को नियमों का पालन करना चाहिए। कोरोनावायरस नियंत्रित करने के लिए नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है। अग्रिम आदेशों तक या रात 10:00 बजे से अगली सुबह 5:00 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान लोग अपने घरों में बने रहें। बिना वजह घर से बाहर नहीं निकालें। अगर किसी भी तरह की आपातकालीन समस्या है तो पुलिस सहयोग करेगी। मेडिकल सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध हैं। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में किसी भी तरह की रुकावट नहीं रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अभी लोगों को नाइट कर्फ्यू के बारे में जागरूक कर रही है। अगर लोग प्रोटोकॉल का पालन नहीं करेंगे तो सख्ती से निपटा जाएगा।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.