कम्पनी में फटे 4 गैस सिलेंडर, 5 लोगों की हालत नाजुक

NOIDA BIG BREAKING : कम्पनी में फटे 4 गैस सिलेंडर, 5 लोगों की हालत नाजुक

कम्पनी में फटे 4 गैस सिलेंडर, 5 लोगों की हालत नाजुक

Tricity Today | कम्पनी में फटे 4 गैस सिलेंडर

नोएडा के थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-4 स्थित एक कंपनी में मंगलवार की सुबह 4 सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में 5 लोग बुरी तरह झुलस गए है। जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंच गई है। कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू कर लिया गया है।

यह हादसा नोएडा के थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-4 के A-103 में हुआ है। 4 सिलेंडर फटने से यह बड़ा हादसा हुआ है। जिसके बाद फायर विभाग की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। फायर विभाग के आला अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली कि सेक्टर-4 के A-103 में आग लग गयी है। मौके पर जाकर पता चला कि आग सिलेंडर फटने की वजह से हुई है। दरसल, इस कंपनी में एलुमिनियम के डोर और हैंडल बनाने का काम होता है। जिसमें एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा था। हादसे में 5 लोग झुलस गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

गौतमबुद्ध नगर के चीफ फायर ऑफिसर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 2 लोगों की स्तिथि गंभीर बनी हुई है। फिलहाल कंपनी के फायर सिस्टम और एनओसी की जांच की जा रही है। उसके बाद आगे की विधिक करवाई की जाएगी। आग बुझाने के लिए करीब एक दर्जन फायर टेंडर को लगाया गया। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। एहतियात के तौर पर आसपास की फैक्ट्रियों को खाली करवाया गया था। अब स्थिति सामान्य है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.