नोएडा सीईओ ऋतु महेश्वरी और यूपीसीडा के मयूर महेश्वरी समेत 41 आईएएस का केंद्र में बतौर ज्वॉइंट सेकरेट्री इम्पेैनलमेंट हुआ, जानिए क्या होता है इम्पेैनलमेंट

खुशखबरी : नोएडा सीईओ ऋतु महेश्वरी और यूपीसीडा के मयूर महेश्वरी समेत 41 आईएएस का केंद्र में बतौर ज्वॉइंट सेकरेट्री इम्पेैनलमेंट हुआ, जानिए क्या होता है इम्पेैनलमेंट

नोएडा सीईओ ऋतु महेश्वरी और यूपीसीडा के मयूर महेश्वरी समेत 41 आईएएस का केंद्र में बतौर ज्वॉइंट सेकरेट्री इम्पेैनलमेंट हुआ, जानिए क्या होता है इम्पेैनलमेंट

Tricity Today | Ritu Maheshwari and Mayur Maheshwari

नोएडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी और उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी समेत 41 आईएएस अफसरों का केंद्र सरकार ने इंपैनलमेंट अपग्रेड किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के इन सभी अफसरों का बतौर ज्वाइंट सेक्रेट्री इंपैनलमेंट किया गया है। इनमें उत्तर प्रदेश कैडर के 5 आईएएस अफसर शामिल हैं। आपको बता दें कि ऋतु महेश्वरी और मयूर महेश्वरी पति-पत्नी हैं। मयूर महेश्वरी कुछ दिन पहले ही केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति का कार्यकाल पूरा करके उत्तर प्रदेश वापस लौटे हैं।

उत्तर प्रदेश के 5 आईएएस केंद्र में जॉइंट सेक्रेटरी की पोस्ट होल्ड करने के काबिल हो गए हैं। भारत सरकार के पर्सनल डिपार्टमेंट की ओर से बुधवार को इम्पैनलमेंट सूची जारी की गई है। उत्तर प्रदेश कैडर के 5 आईएएस अफसर इस सूची में हैं। इनमें मयूर माहेश्वरी, ऋतु माहेश्वरी, रिग्जियान सैम्फिल, एवी राजा मौली और अमृता सोनी शामिल हैं। यह सभी पांचों आईएएस अधिकारी 2003 बैच के हैं।
  • क्या होता है इंपैनलमेंट : केंद्र सरकार आईएएस अफसरों के कामकाज, वार्षिक चरित्र टिप्पणियों और काबिलियत को आधार बनाकर यह सूची जारी करती है। नरेंद्र मोदी सरकार ने इस प्रक्रिया में कई व्यापक बदलाव किए हैं। केंद्र की ओर से इंपैनलमेंट लिस्ट जारी करके यह बताया जाता है कि यह आईएएस अफसर भारत सरकार में ज्वाइंट सेक्रेट्री या इसी स्तर के अन्य पदों पर कार्यरत रहने के लिए उपयुक्त हैं। इंपैनलमेंट लिस्ट के अधिकारी प्रतिनियुक्ति के आधार पर केंद्र में जाकर सेवाएं दे सकते हैं।

इन 41 आईएएस अफसरों को इंपैनलमेंट मिला
  • जयंत नारलीकर, असम
  • पी अशोक बाबू, असम 
  • कोना शशिधर, आंध्र प्रदेश 
  • बाबू ए, आंध्र प्रदेश 
  • लोकेश कुमार सिंह, बिहार 
  • अवंतिका सिंह ओलख, गुजरात 
  • संध्या भुल्लर, गुजरात 
  • स्वरूप पी, गुजरात 
  • प्रवीण भाई के सोलंकी, गुजरात
  • अमित कुमार अग्रवाल, हरियाणा 
  • अजीत बैजल जोशी, हरियाणा
  • अबू बकर सिद्दीकी, झारखंड 
  • अजीत कुमार साहू, जम्मू और कश्मीर 
  • रतन यू केलकर, केरला 
  • पीसी जाफर, कर्नाटक 
  • एम संकरनारायणन, महाराष्ट्र 
  • शैला ए, महाराष्ट्र 
  • सुमंत सिंह, मणिपुर 
  • संजय गोयल, मध्य प्रदेश 
  • अवस्थी एस, ओडिशा 
  • कमल किशोर यादव, पंजाब 
  • रजत अग्रवाल, पंजाब 
  • प्रतिमान बी यशवंत, राजस्थान
  • सिद्धार्थ महाजन, राजस्थान 
  • लोकेश कुमार डीएस, तेलंगाना 
  • अरुण रॉय वी, तमिलनाडु 
  • अनु जॉर्ज, तमिलनाडु 
  • पूजा कुलकर्णी, तमिलनाडु 
  • आर आनंद कुमार, तमिलनाडु
  • सौजन्य, उत्तराखंड
  • जेडीके राजाराम, उत्तराखंड
  • कुरवे एस शरदचन्द्र, उत्तराखंड
  • ऋतु महेश्वरी, उत्तर प्रदेश
  • मयूर माहेश्वरी, उत्तर प्रदेश 
  • एवी राजामौली, उत्तर प्रदेश 
  • अमृता सोनी, उत्तर प्रदेश 
  • रिज्ज्ञान सेमफिल, उत्तर प्रदेश 
  • अंकुर गर्ग, केंद्र शासित 
  • स्वाति शर्मा, केंद्र शासित 
  • अमित सिंगला, केंद्र शासित

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.