5 साल के बच्चे का नाम इंडिया वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज, 190 सेकंड में दी दुनिया की जानकारी, video

गर्व की बात : 5 साल के बच्चे का नाम इंडिया वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज, 190 सेकंड में दी दुनिया की जानकारी, video

5 साल के बच्चे का नाम इंडिया वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज, 190 सेकंड में दी दुनिया की जानकारी, video

Tricity Today | आदर्श

Noida : नोएडा में बच्चे हो या बड़े सभी एक से बढ़कर एक होनहार हैं। अधिकतर लोग अपना का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल करवा रहे हैं। यह के लोग चाहे खेल प्रतियोगिता हो या पढ़ाई, सभी जगह ऊपर का स्थान रखते हैं। हाल में ही 5 साल के एक बच्चे ने शहर के साथ-साथ अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। बता दें आदेश विश्व के सारे देश और उसके झंडे को पहचानता है। खास बात यह है कि लगभग 3 मिनट में फर्राटेदार तरीके से देश के नाम और झंडे की पहचान कर लेता है। आदेश ने अपना नाम इंडिया वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड और कलाम वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज कराया है। परिवार ने की मदद
जिस दौर में 5 साल के अंग्रेजी और हिंदी बोलने या सीखने की कोशिश करते हैं, उस दौर में आदर्श ने नया मुकाम हासिल किया है। आजकल के बच्चे खाली समय में कार्टून देखना पसंद करते है लेकिन आदर्श ने परिवार की मदद और सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करके विश्व के 195 देश के नाम और इनके झंडे को पहचानता है। बच्चे का सपना है कि बड़ा होकर विदेशों में जाकर घूमना है। आदर्श मूल रूप से केरल का रहने वाला है। इसके पिता एनटीपीसी में नौकरी करते हैं। 
यूनाइटेड नेशन द्वारा मान्यता प्राप्त
आदर्श नोएडा के एक निजी स्कूल में कक्षा एक का छात्र है। आदेश को यूनाइटेड नेशन द्वारा मान्यता प्राप्त, 195 देशों के नाम और उसके झंडे की पहचान है। आदर्श ने बताया उसके माता-पिता ने बचपन से ही सभी देशों के झंडे और उनकी नाम की पहचान करवाई है। जो रिकॉर्ड बनाया है, उसमें घरवालों की मदद अधिक रही है। मम्मी ने एक शीट कर सारे देश के झंडे का फोटो चिपका दिया था उसी से याद करता था। इसकी तैयारी मैने दो माह पहले शुरू की थी और दिसंबर में रिकॉर्ड भी बना लिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.