55 साल की महिला पड़ोसी से बनाती थी अवैध संबंध, पति को पता चला तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा

NOIDA : 55 साल की महिला पड़ोसी से बनाती थी अवैध संबंध, पति को पता चला तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा

55 साल की महिला पड़ोसी से बनाती थी अवैध संबंध, पति को पता चला तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा

Google Image | Symbolic Photo

नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र में 6 मई को हुई एक 52 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई थी। डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के ककराला गांव में बनी कॉलोनी में रहने वाले संतराम (52 वर्ष) की 6 मई को उनके घर पर हत्या की गई थी। उसकी पत्नी ने शोर मचाया कि अज्ञात बदमाशों ने उनके घर पर धावा बोल कर उसके पति की हत्या कर दी। 

डीसीपी ने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना फेस-2 पुलिस ने आज इस मामले में मृतक की पत्नी सुशीला (55 वर्ष) उसके प्रेमी मनोज (27 वर्ष) पुत्र चंद्रपाल आकाश पुत्र चंद्रपाल और राजेश पुत्र राजाराम को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि संतराम ने 16 वर्ष पूर्व विवाहिता  सुशीला को भगाकर उसके साथ शादी किया था। वह थाना फेस-2 क्षेत्र के ककराला गांव में आकर रहने लगा था। उन्होंने बताया कि सुशीला के पहले पति से 5 बच्चे हैं। उसकी बड़ी बेटी 32 वर्ष की है। 

उन्होंने बताया कि इसी बीच सुशीला के उसके पड़ोस में रहने वाले 27 वर्षीय युवक मनोज से अवैध संबंध बन गए। संतराम सुशीला के साथ मारपीट करता था। इस बात से नाराज सुशीला ने मनोज, आकाश और राजेश के साथ मिलकर उसकी हत्या की रोजना बनाई। घटना वाले दिन आरोपियों ने संतराज के घर का दरवाजा खटखटाया और सुशीला ने दरवाजा खोल दिया। इन लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और उसकी सिर फोड़ कर उसकी हत्या कर दी। डीसीपी ने बताया कि चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.