नोएडा में 7X सोसाइटीज और सेक्टर्स की हुई बल्ले बल्ले, महेश शर्मा और पंकज सिंह ने 11 करोड़ के तोहफे दिए

विकास की राह : नोएडा में 7X सोसाइटीज और सेक्टर्स की हुई बल्ले बल्ले, महेश शर्मा और पंकज सिंह ने 11 करोड़ के तोहफे दिए

नोएडा में 7X सोसाइटीज और सेक्टर्स की हुई बल्ले बल्ले, महेश शर्मा और पंकज सिंह ने 11 करोड़ के तोहफे दिए

Social Media | महेश शर्मा और पंकज सिंह ने 11 करोड़ के तोहफे दिए

गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ.महेश शर्मा (Dr Mahesh Sharma MP) और नोएडा के विधायक पंकज सिंह (Pankaj Singh BJP) ने रविवार को संयुक्त रूप से शहर 7X सेक्टर और हाउसिंग सोसाइटीज में करीब 11 करोड रुपए की विकास योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए हैं। दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से शहर में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। विकास योजनाएं शहर के लोगों को समर्पित की हैं। इन योजनाओं का खर्च नोएडा विकास प्राधिकरण (Noida Authority) वहन कर रहा है। इस मौके पर सांसद और विधायक ने कहा, शहर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाने का काम जारी रहेगा।

मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-76 और 77 के समांतर सेक्टर-77 में 45 मीटर चौड़ी सड़क पर आरसीसी नाली और पुलिया का निर्माण पूरा हो गया है। इस काम पर 76.93 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। सेक्टर-77 में सीवीटेक सोसाइटी के पास ग्रीन बेल्ट की जीआई चैन लिंक चारदीवारी का निर्माण किया गया है। इस पर 27.73 लाख रुपये का खर्च आया है। सेक्टर-77 में पार्क की चारदीवारी का निर्माण 60.54 लाख रुपये से किया गया है। सेक्टर-78 में पार्क की चारदीवारी 1.03 करोड रुपए में बनाई गई है। सेक्टर-75-77 और सेक्टर-74-77 के बीच 45 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया गया है। सेक्टर-76 की 30 मीटर चौड़ी सड़क का सुदृढ़ीकरण किया गया है। इस पर 2.26 करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं। रविवार को यहां आयोजित किए गए कार्यक्रम में सांसद और विधायक ने इन सारी योजनाओं का लोकार्पण किया है।

इसके अलावा सेक्टर-77 में ग्रीन बेल्ट की जीआई चैन लिंक चारदीवारी का निर्माण शुरू करवाया गया है। इस पर 1.26 करोड़ों रुपए खर्च किए जाएंगे। सेक्टर-74 और सेक्टर-117 के बीच 45 मीटर चौड़ी सड़क पर सर्विस रोड, नाली, फुटपाथ और सेंट्रल वर्ज का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 2.8 करोड़ों रुपए खर्च किए जाएंगे। सेक्टर-77 और सेक्टर-116 के बीच 45 मीटर चौड़ी सड़क पर सर्विस रोड, नाली, फुटपाथ और सेंट्रल वर्ज की मरम्मत का काम 1.85 करोड़ रुपए से होगा। इन तीनों परियोजनाओं का शिलान्यास डॉ.महेश शर्मा और पंकज सिंह ने किया। शिलान्यास और लोकार्पण करने के लिए सेक्टर-77 के पार्क में कार्यक्रम का आयोजन रविवार की दोपहर किया गया था।

इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए विधायक पंकज सिंह ने कहा, "शहर में निरंतर विकास योजनाएं तेजी के साथ आगे बढ़ रही हैं। हमने शहर के हर हिस्से में काम करने की कोशिश की है। आने वाले दिनों में कई और बड़ी विकास योजनाएं शुरू होने वाली हैं। सभी के संयुक्त प्रयास से नोएडा देश के देश तरक्कीमंद शहरों में शामिल हो चुका है। सांसद डॉ.महेश शर्मा ने कहा, "नोएडा एक अंतरराष्ट्रीय शहर बन चुका है। अभी और ख्यातिमान बनाने के लिए हम सभी को संयुक्त रूप से प्रयास करना है। केंद्र और राज्य सरकार ने शहर को चमकाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.