नोएडा के एक्टिविस्ट को आरटीआई से मिली जानकारी, जानिए कितनी कमाई हुई

नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' से भरा प्रसार भारती का खजाना : नोएडा के एक्टिविस्ट को आरटीआई से मिली जानकारी, जानिए कितनी कमाई हुई

नोएडा के एक्टिविस्ट को आरटीआई से मिली जानकारी, जानिए कितनी कमाई हुई

Google Image | नरेंद्र मोदी के मन की बात

- मन की बात के 100 एपिसोड  से प्रसार भारती ने कमाए 33.52 करोड़ रुपये
- समाज सेवी रंजन तोमर को आरटीआई में प्रसार भारती से मिला है यह जवाब
- खर्च की जानकारी नहीं दी गई, अब यह जवाब ऑल इण्डिया रेडियो देगी

 

Noida News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi PM) के रेडियो पर प्रसारित होने वाले खास प्रोग्राम 'मन की बात' को करोड़ों लोग सुनते हैं। यह कार्यक्रम प्रसार भारती के लिए बड़ा फायदेमंद साबित हो रहा है। इसके जरिए प्रसार भारती (Prasar Bharati) करोड़ों रुपये कमा रहा है। शहर के समाजसेवी रंजन तोमर ने आरटीआई के जरिए यह जानकारी मांगी थी। प्रसार भारती ने जवाब दिया है। बताया है कि इन 100 एपिसोड से प्रसार भारती को कुल 33.52 करोड़ रुपए का लाभ हुआ है।

प्रसार भारती को कुल 33.52 करोड़ का लाभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम चलाये जा रहे 'मन की बात' के 100 एपिसोड पूरे हो चुके हैं। रंजन तोमर ने एक आरटीआई लगाई। जिसमें पूछा गया कि इन सभी से प्रसार भारती को कितनी कमाई हुई। इसके अलावा यह भी पूछा कि इस दौरान कितना खर्चा हुआ? जहां तक खर्च की बात है तो प्रसार भारती ने इस बाबत जानकारी न होने की बात कही है और कहा है कि वह इस सवाल को ऑल इंडिया रेडियो को भेज रहे हैं। जहां तक बात कमाई की है तो मिली जानकारी के अनुसार इन 100 एपिसोड से प्रसार भारती को कुल 33.52 करोड़ रुपए का लाभ हुआ है।

'मन की बात' से इस तरह हुई कमाई
आरटीआई में बताया गया है कि साल 2014-15 में शुरू हुए 'मन की बात' कार्यक्रम की कमाई 1.16 करोड़ रुपए रही थी। जबकि वर्ष 2015-16 में कमाई 2.81 करोड़ हो गई और 2016-17 में यह बढ़कर 5.12 करोड़ बारह रुपए हो गई। साल 2017-18 में यह सबसे ज्यादा 10.58 करोड़ तक पहुंच गई। 2018-19 में यह 7.47 करोड़ रुपए रही, 2019-20 में 2.56 करोड़ और 2020-21 में कमाई 1.02 करोड़ रुपये तक पहुंची है। वर्ष 2021-22 में 1.74 करोड़ और 2022-23 में 1 करोड़ रुपए और इस वर्ष अब तक 6 लाख रुपए कमाई हुई है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में विभिन्न पहलुओं पर बातें जनता तक पहुंचाते हैं। जिसमें आम जनता की समस्याओं, समाधानों, बच्चों से परीक्षा पर चर्चा, समाज सेवियों की प्रेरणादायक कहानियां और विकास योजनाओं पर बात करते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.