एडीसीपी रणविजय सिंह संभालेंगे सुरक्षा बंदोबस्त की कमान, करीब एक हजार पुलिसकर्मी तैनात होंगे

नोएडा में त्यागी समाज की महापंचायत : एडीसीपी रणविजय सिंह संभालेंगे सुरक्षा बंदोबस्त की कमान, करीब एक हजार पुलिसकर्मी तैनात होंगे

एडीसीपी रणविजय सिंह संभालेंगे सुरक्षा बंदोबस्त की कमान, करीब एक हजार पुलिसकर्मी तैनात होंगे

Tricity Today | एडीसीपी रणविजय सिंह संभालेंगे सुरक्षा बंदोबस्त की कमान

NOIDA : कल रविवार 21 अगस्त को नोएडा में त्यागी समाज की महापंचायत होने वाली है। इसको लेकर नोएडा पुलिस ने अपनी पूरी रणनीति तैयार कर ली है। थोड़ी देर पहले भंगेल के रामलीला मैदान में सैकड़ों की संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची। जिसका नेतृत्व एडिशनल डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर रणविजय सिंह कर रहे हैं। रणविजय सिंह अपनी पूरी टीम के साथ रामलीला मैदान में मौजूद है और पुलिसकर्मियों को बता रहे है कि किस तरीके से हमको कल कार्य करना है। उनके साथ एसीपी रजनीश वर्मा और नोएडा के सभी थानों के एसएचओ भी मौजूद हैं। इस महापंचायत में निगरानी के लिए महिला पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है।

सैकड़ों पुलिसकर्मियों को 5 टुकड़ियों में बांटा
एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि इस महापंचायत में किसी भी तरीके की अशांति नहीं होनी चाहिए। हर एक पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी है कि वह अपने आसपास होने वाली हर एक गतिविधियों पर नजर रखें। सैकड़ों पुलिसकर्मियों को 5 टुकड़ियों में बांटा गया है। रामलीला मैदान के सभी गेट पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। रामलीला मैदान के चारों तरफ पुलिस की भारी संख्या में गाड़ियां भी होंगी। 

डीजीपी ने नोएडा पुलिस को दिए सख्त आदेश
इस पंचायत को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए उत्तर प्रदेश के डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान ने नोएडा पुलिस को आदेश दिए है। डीजीपी ने कहा है कि इस महापंचायत से जिले और उत्तर प्रदेश में कोई भी अशांति का माहौल व्याप्त ना हो। इसको लेकर नोएडा पुलिस अपनी तैयारियां पुख्ता कर लें। नोएडा पुलिस के सभी अधिकारी महापंचायत के दौरान रामलीला मैदान या आसपास मौजूद होंगे। बताया जा रहा है कि कैमरों के माध्यम से भी पूरी महापंचायत की निगरानी की जाएगी। 

पड़ोसी जिले से बुलाई अतिरिक्त पुलिस टीम
बताया जा रहा है कि पड़ोसी जिले गाजियाबाद और बुलंदशहर से ही अतिरिक्त पुलिस बल नोएडा के रामलीला मैदान में पहुंचेगा। इसके अलावा विशेष सुरक्षा टीम को भी पूरी महापंचायत की निगरानी और सुरक्षा को लेकर जिम्मेदारी दी है। विशेष सुरक्षा बल नोएडा में पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि 21 अगस्त की सुबह 6:00 बजे से 7:00 बजे तक इस महापंचायत के दौरान सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को नोएडा सेक्टर-108 में स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय में इकट्ठा होना पड़ेगा और वही से सभी पुलिसकर्मी भंगेल में स्थित रामलीला मैदान में पुलिस वैन में बैठकर पहुंचेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.