नोएडा के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह के ससुर का निधन, पुलिस अधिकारियों और पत्रकारों ने दुख व्यक्त किया

दुखद : नोएडा के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह के ससुर का निधन, पुलिस अधिकारियों और पत्रकारों ने दुख व्यक्त किया

नोएडा के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह के ससुर का निधन, पुलिस अधिकारियों और पत्रकारों ने दुख व्यक्त किया

Tricity Today | DCP Ranvijay Singh

नोएडा में एडिशनल डीसीपी पद पर तैनात रणविजय सिंह के ससुर का निधन हो गया है। डीसीपी रणविजय सिंह के ससुर के निधन के बाद गौतमबुद्ध नगर के तैनात सभी पुलिस अधिकार और पत्रकार उनके दुख व्यक्त कर रहे है। लोग सोशल मीडिया के माध्यम से रणविजय सिंह के ससुर के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे है।

बताया जा रहा है कि रणविजय सिंह के ससुर कुछ दिनों से बिमार थे। जिसके चलते ही उनका निधन हो गया है। जिले के पत्रकारों ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि नोएडा में एडिशनल डीसीपी व अपने अच्छे व्यवहार के चलते जनता के दिलों में जगह बनाने वाले रणविजय सिंह के ससुर का देहांत हो गया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को दुख सहने की शक्ति दे।

आपकों बता दें कि इससे पहले मंगलवार की शाम को आईपीएस अजय पाल शर्मा के पिता की भी निधन हो गया था। मिली जानकारी के अनुसार अजय पाल शर्मा के पिता अमरजीत पाल कुछ दिनों पहले से काफी बीमार थे। इसी दौरान 3 दिनों पहले उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उनको आगरा के एक अस्पताल में एडमिट करवाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि उन्होंने अजय पाल शर्मा के पिता अमरजीत पाल के इलाज में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। डॉक्टर की टीम लगातार उन पर निगरानी कर रही थी। लेकिन उनकी हालत में कोई भी सुधार नहीं हो पा रहा था। मंगलवार की शाम को अमरजीत पाल का निधन हो गया था।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.