दूसरी लहर के बाद भाजपा नोएडा की पहली बैठक, विधानसभा चुनाव और कोरोना पर हुई मंथन

मंथन : दूसरी लहर के बाद भाजपा नोएडा की पहली बैठक, विधानसभा चुनाव और कोरोना पर हुई मंथन

दूसरी लहर के बाद भाजपा नोएडा की पहली बैठक, विधानसभा चुनाव और कोरोना पर हुई मंथन

Tricity Today | दूसरी लहर के बाद भाजपा नोएडा की पहली बैठक

NOIDA : कोरोन महामारी की दूसरी लहर का असर कम होने के बाद आज भाजपा नोएडा महानगर की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न हुई। कोरोना की दूसरी लहर के बाद ये पहली फ़िज़िकल मीटिंग हुई। इसमें ज़िले के सभी पदाधिरकारी, सांसद डॉक्टर महेश शर्मा और नोएडा के प्रभारी, पूर्व विधायक मुंशी लाल गौतम मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने की। आज की बैठक में आगामी चुनाव और कोरोना की तीसरी लहर को देखते कई मुद्दों पर चर्चा हुई। 

इसमें सभी मंडलों में बैठक की रूपरेखा, बूथ समिति का सत्यापन एवं बूथों पर बैठक, सभी सेक्टर प्रभारी और संयोजकों की बैठक पर विशेष ज़ोर दिया गया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए वैक्सीन ड्राइव में युवा मोर्चा ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कैम्प लगा कर जागरूकता अभियान चला रहा है। साथ ही स्वास्थ्य स्वयंसेवक हेल्थ वॉलंटियर की सूची भी तैयार हो रही है। ताकि आने वाली तीसरी लहर से पहले से ही सभी तैयारी हो सकें। भाजपा नोएडा के पदाधिकारियों ने शहर के PHC, CHC हेल्थ सेंटर को गोद लिया है। बैठक में इनके कायाकल्प के बारे में योजना बनी। 

सांसद डॉ महेश शर्मा ने की सराहना
सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने चल रहे सभी सेवा कार्यों को सराहा। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को पूरे मेहनत से करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने सभी का धन्यवाद दिया और आगामी कार्यों को पूरी तन्मयता से करने का संकल्प लिया। आज हुई बैठक में सभी प्रदेश अधिकारी, क्षेत्रीय अधिकारी, ज़िला कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा संयोजक मौजूद रहे।

पंकज सिंह ने 500 परिवारों को राशन वितरित कराया
गुरुवार, 15 जुलाई को  ग्राम युसुफपुर चकसाहबेरी, सोहरखा, निठारी आदि में लगभग 500 से अधिक परिवारों को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं के माध्यम से राहत-सामग्री वितरित की गई। सभी लोगों ने विधायक पंकज सिंह का आभार व्यक्त किया। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। जो लोग दिहाड़ी मजदूरी या घरों में काम करके परिवार का पालन कर रहे थे, उनके लिए ये दौर चुनौतियों भरा है। 

5 जून से चल रहा अभियान
नोएडा के भाजपा विधायक पंकज सिंह बीते 5 जून से लगातार कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय निवासियों के माध्यम से ऐसे लोगों की मदद कर रहे हैं। इन सभी की पहचान कर ‘सेवा ही संगठन’ के तहत जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री, स्वच्छता उत्पाद और छोटे बच्चों के लिए शैक्षणिक आपूर्ति का किट तैयार कर वितरित कराया जा रहा है। इस दौरान बृजपाल चौहान, चन्दगीराम यादव, अनिल सिंह, प्रमोद बहल, बब्लू यादव, गोपाल गौड़, पंकज झा, लोकेश यादव, निर्मल सिंह, सचिन अम्बावत, अजीत पांडेय पवन शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.