नोएडा और ग्रेटर नोएडा वालों जरूरी हो तो ही जाएं दिल्ली, इन रास्तों का प्रयोग करें

Traffic Alert : नोएडा और ग्रेटर नोएडा वालों जरूरी हो तो ही जाएं दिल्ली, इन रास्तों का प्रयोग करें

नोएडा और ग्रेटर नोएडा वालों जरूरी हो तो ही जाएं दिल्ली, इन रास्तों का प्रयोग करें

Tricity Today | Noida Traffic Alert

Noida News : लगातार बारिश होने से यमुना का जल स्तर बढ़ गया है। जिसके कारण दिल्ली राज्य में कुछ मार्गाें पर व्यवसायिक और सामान्य यातायात के आवागमन को आंशिक व पूर्णतः प्रतिबन्धित किया गया है। दिल्ली राज्य जाने वाले वाहन चालक यातायात में असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकते हैं। गौतमबुद्ध नगर के डीसीपी ट्रैफिक ने यह जानकारी दी है। डीसीपी ने सुझाव दिया है कि वाहन चालक कालिन्दी कुंज और डीएनडी मार्ग पर आवागमन से बचें। अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही चिल्ला बॉर्डर और अन्य वैकल्पिक मार्गाें का प्रयोग करके ही गन्तव्य की ओर जाएं। बिना वजह दिल्ली जाने से बचें। यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क कर सकते हैं। असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्गाें का प्रयोग करें।
  1. ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे से आकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से कालिन्दी कुंज बॉर्डर, डीएनडी बॉर्डर होकर जाने वाला यातायात चिल्ला रेड लाईट से दिल्ली में प्रवेश करके अपने गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
  2. यमुना एक्सप्रेसवे से आकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से कालिन्दी कुंज, डीएनडी बॉर्डर होकर दिल्ली जाने वाला यातायात परी चौक से कासना कस्बा होकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
  3. ग्रेटर नोएडा की ओर से आकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होकर दिल्ली-गाजियाबाद की ओर जाने वाला यातायात परी चौक से सूरजपुर, बिसरख, किसान चौक होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
  4. ग्रेटर नोएडा की ओर से आकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होकर दिल्ली-गाजियाबाद की ओर जाने वाला यातायात सेक्टर-18 से एलीवेटेड मार्ग होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
  5. आवश्यक वस्तु सेवा और आकस्मिक वाहनों को आवश्यकतानुसार गन्तव्य की ओर भेजा जायेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.