खानपान से लेकर मनोरंजन तक का रखा जाएगा ख्याल, सीईओ ने लिया जायजा

नोएडा के इस मार्केट को दिया जाएगा मॉडर्न लुक : खानपान से लेकर मनोरंजन तक का रखा जाएगा ख्याल, सीईओ ने लिया जायजा

खानपान से लेकर मनोरंजन तक का रखा जाएगा ख्याल, सीईओ ने लिया जायजा

Tricity Today | सीईओ ने सेक्टर-29 स्थित ब्रह्मपुत्र मार्केट का जायजा लिया।

Noida News : नोएडा अथॉरिटी सीईओ डॉ. लोकेश एम. शहर को चमकाने में जुटे हैं।‌ समय-समय पर शहर के मुख्य जगहों पर जाकर निरीक्षण कर रहे हैं। शुक्रवार को सीईओ ने सेक्टर-29 स्थित ब्रह्मपुत्र मार्केट का जायजा लिया। इस दौरान ब्रह्मपुत्र मार्केट को नया रूप देने को लेकर लोकेश एम. ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। नोएडा अथॉरिटी इस बाजार को शहर के अन्य मार्केट के लिए मॉडल बनाने पर काम कर रही है। दुकानों के बाहर की खुली जगह और फुटपाथ को नए सिरे से पत्थर से बनवाया जाएगा। साथ ही नई बेंच लगाई जाएंगी और फव्वारे भी लगेंगे।

सौंदर्यीकरण खर्च होंगे ढाई करोड़
सीईओ लोकेश एम. ने बताया कि बाजार में जितनी भी दुकानें है, उनके बोर्ड एक साइज के होंगे, जिसमें वह अपने दुकान का नाम डिस्प्ले करेंगे। दुकानों के बाहर ग्रेनाइट पत्थर लगाया जाएगा, जो बाजार को आकर्षक लुक देगा। आकर्षक बिजली के पोल बाजार के चारों ओर लगाए जाएंगे। जहां से ट्रांसफॉर्मर हटाया जाएगा, ठीक उसी जगह म्युजिकल फाउंटेन लगाया जाएगा। फुटपाथ पर भी टाइल्स लगेंगे, वाक-वे और फुटपाथ के बीच ड्रेन का कवर किया जाएगा। इस पर करीब ढाई करोड़ का बजट खर्च होगा। ये काम मार्च 2024 तक पूरा होगा।
पहली मंजिल पर बनेगा बैंक्विट हॉल 
सीईओ लोकेश एम ने बताया कि ब्रह्मपुत्र मार्केट के प्रथम तल पर खाली पड़े रेलवे रिजर्वेशन ऑफिस को बैंक्विट हॉल के रूप में तब्दील किया जाएगा। जिस शहर वासी छोटे-छोटे फंक्शन पार्टी और जन्मदिन का आयोजन यहां कर सकें। उन्होंने बताया कि यह मार्केट पूरी तरह से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त होगा। इसके साथ ही बाजार से निकलने वाला कचरा वहीं निस्तारित किया जाएगा। लोगों के बैठने के लिए बाजार में वेस्ट प्रोडक्ट से बनीं चेयर लगेंगी, पत्थर के स्टूल बनाएं जाएंगे। बाजार के दोनों तरफ ऊपरी हिस्से में ब्रह्मपुत्र मार्केट लिखा जाएगा।

मॉडल तैयार, जल्द शुरू होगा काम 
सेक्टर-29 स्थित ब्रह्मपुत्रा कंप्लेक्स को मॉडल बाजार के रूप में विकसित करने तैयारी है। ऐसा पहली बार जब किसी सेक्टर की मार्केट को इस तरह विकसित करने की योजना पर काम हो रहा है। इसे मॉडर्न मार्केट का लुक दिया जाएगा जहां लोग राहत कुछ पल बिता सकेंगे। उनके खाने पीने से लेकर मनोरंजन, सेल्फी प्वाइंट से लेकर बैठने तक का इंतजाम होंगे। प्राधिकरण की सलाहकार कंपनी ओरायन आर्किटेक्ट ने इसका मॉडल तैयार किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.