शहर का जायजा लेने के दौरान मिली लापरवाही, अथॉरिटी के अफसरों समेत चार पर गिरी गाज

एक्शन में नोएडा सीईओ : शहर का जायजा लेने के दौरान मिली लापरवाही, अथॉरिटी के अफसरों समेत चार पर गिरी गाज

शहर का जायजा लेने के दौरान मिली लापरवाही, अथॉरिटी के अफसरों समेत चार पर गिरी गाज

Tricity Today | Ias Lokesh M

Noida News : नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) के सीईओ लोकेश एम. ने शहर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शहर की साफ सफाई के अलावा अथॉरिटी के चल रहे प्रोजेक्ट का जायजा लिया। लगातार आ रही शिकायतों को लेकर सीईओ ने अथॉरिटी के अधिकारियों को फटकार लगाई है। उन्हें निरीक्षण के समय सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन के नीचे सीवर ओवरफ्लो मिलने पर नाराजगी जाहिर की। सीईओ ने जल विभाग के अधिकारियों को तत्काल सीवर को ठीक करने के निर्देश दिए हैं। साथी लापरवाही बरतने पर अथॉरिटी के अधिकारियों पर एक्शन लिया है।

हीरा स्वीट पर 5 लाख का जुर्माना
नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों ने बताया कि सीईओ के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सीवर लाइन के अंदर वेस्ट मैटेरियल काफी भाग मेन होल के अंदर है। जिससे सीवर ओवर फ्लो हो रहा है। पाया गया कि हीरा स्वीट्स द्वारा अपने रेस्टोरेंट का अवशिष्ट इसी सीवर मेन होल में डाला जा रहा है। इस क्रम में हीरा स्वीट पर पांच लाख का जुर्माना लगाया गया। वहीं सेक्टर-51 सेक्टर-52 होशियार पुर की तरफ जाने वाले रास्ता पर कई अवैध टैक्सी स्टैंड चल रहे है। जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है।

इन अफसरों पर गिरी गाज
उन्होंने बताया कि इस पर एक्शन लेते हुए सीईओ ने फील्ड सुपरवाइजर की छह माह की और अवर अभियंता की 3 माह सेवा समाप्त करने का निर्देश दिया। इसके अलावा प्रबंधक प्रभांषू प्रसाद सिंह और वरिष्ठ प्रबंधक कपिल सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। महाप्रबंधक सिविल को तत्काल पुलिस के साथ समन्वय कर वहां संचालित अवैध स्टैंड को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही ये भी कहा के दोबारा यहां इस तरह के स्टैंड नहीं लगने चाहिए। यहां फुटपाथ और सेंट्रल वर्ज पर पेंट खराब पाया गया जिसकी मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.