अथॉरिटी ने एंट्री गेट को दिया नया लुक, रंग-बिरंगी लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया

G-20 मेहमानों के स्वागत में सज रहा नोएडा : अथॉरिटी ने एंट्री गेट को दिया नया लुक, रंग-बिरंगी लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया

अथॉरिटी ने एंट्री गेट को दिया नया लुक, रंग-बिरंगी लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया

Tricity Today | नोएडा गेट

Noida News : ग्रेटर नोएडा में जी-20 समिट होने वाला है। इसके लिए सदस्य देशों के मेहमानों का शहर में आना-जाना होगा। नोएडा के रास्ते ही डेलीगेट्स ग्रेटर नोएडा जाएंगे। मेहमानों के स्वागत के लिए नोएडा प्राधिकरण शहर को खूबसूरत लाइटों से सजाने में जुटा है। नोएडा के एंट्री गेट को नया लुक दिया जा रहा है। इसके निर्माण की जिम्मेदारी नोएडा अथॉरिटी ने ओरियन आर्किटेक्ट्स को दी थी। सीईओ लोकेश एम. ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभागों को जी-20 सम्मेलन से पहले सभी कार्याें को पूरी तरह से निपटा लें।

डार्क ग्रे रंग में नजर आएगा गेट
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि गेट का स्ट्रक्चर पुराना ही है। उसे आकर्षक बनाने के लिए डिजाइन में बदलाव किया गया है। इसके कुछ हिस्से को नीला तो कुछ को लाइट ग्रे रंग में रंगा गया था। अब गेट डार्क ग्रे रंग में नजर आएगा। बीच में कुछ हिस्सा सिल्वर कलर का चमकीला होगा। गेट के आसपास बेहतरीन फुलवारी लगाई गई है। भगवान बुद्ध की मूर्ति को आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। गेट को नया लुक देने का काम 86 लाख 22 हजार रुपये की लागत से करवाया गया है।
एक्सपो मार्ट और जेपी में होगा कार्यक्रम
जी-20 देशों के प्रतिनिधियों को उत्तर प्रदेश के समृद्धशाली संस्कृति से परिचित कराने के लिए काशी, अयोध्या, मथुरा, आगरा और बुंदेलखंड आदि क्षेत्रों में धार्मिक एवं विरासत स्थलों का भी भ्रमण कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश के बड़े उद्योगपतियों के साथ अलग-अलग देश से आए प्रतिनिधि बैठक करेंगे। इसके लिए ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट का चयन किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार एक्सपो मार्ट में कार्यक्रम हिस्सा लेने आए हैं। एक्सपो मार्ट में देश विदेश के छोटे-बड़े आयोजन आएदिन होते रहते हैं। लिहाजा, एक्सपो मार्ट बैठक के लिए बेहतर है। यहां पर सुरक्षा के मद्देनजर कड़े इंतजाम किए जाएंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.