600 किसानों पर नोएडा प्राधिकरण ने करवाया मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

NOIDA BREAKING : 600 किसानों पर नोएडा प्राधिकरण ने करवाया मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

600 किसानों पर नोएडा प्राधिकरण ने करवाया मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Tricity Today | प्रदर्शन

Noida : नोएडा प्राधिकरण पर 3 महीने से भी अधिक समय से प्रदर्शन कर रहे 81 गांव के 600 किसानों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जिनमें से 41 लोग नामजद है। मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात लोगों को खिलाफ नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन करने और सड़क मार्ग का दुरुपयोग करने के आरोप में नोएडा प्राधिकरण ने मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच जुटी हुई है।

 प्रदर्शन आगे चलता रहेगा : किसान
दरअसल 81 गांव के किसान अधिग्रहित जमीन की बढ़ी हुई दर से मुआवजा देने सहित अन्य मांगों को लेकर लगातार नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक यह प्रदर्शन ऐसे ही आगे चलता रहेगा। किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा और अन्य किसान नेताओं के खिलाफ अलग अलग धाराओं में इससे पहले भी नोएडा सेक्टर-20 और नोएडा सेक्टर- 39 में  प्राथमिकी दर्ज हो रखी है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। 

81 गांव के किसान कर रहे हैं प्रदर्शन
किसानों के प्रदर्शन को 93 दिन हो गए हैं लेकिन किसानों की एक भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। जिसके चलते किसानों में प्राधिकरण और अफसरों के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। नोएडा के किसानों ने सोमवार को प्राधिकरण के मुख्य गेट पर अपनी भैंस को बांध दिया था। किसानों ने नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी का जनाजा और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर चुके हैं। उसके बावजूद भी किसानों की समस्याओं का समाधान का रास्ता नहीं निकल पाया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.