ग्राम वासियों ने कहा- विकास के नाम पर हो रही खानापूर्ति

नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों ने शाहदरा गांव का किया दौरा : ग्राम वासियों ने कहा- विकास के नाम पर हो रही खानापूर्ति

ग्राम वासियों ने कहा- विकास के नाम पर हो रही खानापूर्ति

Tricity Today | ज्ञापन सौंपा

Noida : नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने शाहदरा गांव का दौरा किया। इस दौरान ग्राम वासियों ने अधिकारियों के सामने गांव की समस्याओं से अवगत करवाया। कुछ ग्रामवासी अधिकारियों की कार्यशैली से नाराज भी दिखे। ग्राम वासियों का आरोप है कि इससे पहले भी अधिकारियों का दौरा गांव में हो चुका है लेकिन उसके बावजूद गांव को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

गलियों में गड्ढे ही गड्ढे
सुभाष भाटी सपा नेता और वीर सिंह प्रधान ने कहा कि गांव में विकास के नाम पर अधिकारी केवल खानापूर्ति कर रहे हैं। गांव में सीवर का पानी बहता रहता है। इसके कारण गांव के कई लोग बीमार हो चुके हैं। सड़क के नाम पर गलियों में गड्ढे ही गड्ढे हैं। गांव वासी बिजली की समस्याओं से जूझ रहे हैं। गलियों में लगे स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हुई है। इसके अलावा गांव में अनेकों समस्या है। इससे पहले भी कई बार अधिकारियों से अवगत करवाया गया है लेकिन आज तक समस्याओं का हल नहीं हो सका है। बृहस्पतिवार को हुए कार्यक्रम में अथॉरिटी के अधिकारियों ने सभी समस्याओं को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है।

यह लोग रहे उपस्थित
इस मौके नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी राकेश कुमार शर्मा, रोहित सिंह, जेई धर्मेन्द्र कुशवाहा, राजेश सिंह, राकेश भाटी आदि अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर गांव से वीर सिंह प्रधान, किसान नेता सुभाष भाटी, महिपाल भाटी, प्रेमराज जाटव, विनोद प्रधान, राजेश भाटी, गिरिराज शर्मा, देवेंद्र शर्मा, जितेंद्र भाटी, बलराज चौधरी, जगत मास्टर आदि ग्रामवासी मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.