नोएडा प्राधिकरण ने किया पिंक मैराथन का आयोजन, ऋतु महेश्वरी ने दिया नारी शक्ति को बढ़ावा

Woman Day Special : नोएडा प्राधिकरण ने किया पिंक मैराथन का आयोजन, ऋतु महेश्वरी ने दिया नारी शक्ति को बढ़ावा

नोएडा प्राधिकरण ने किया पिंक मैराथन का आयोजन, ऋतु महेश्वरी ने दिया नारी शक्ति को बढ़ावा

Tricity Today | पिंक मैराथन

Noida : सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women Day) के मौके पर नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) की तरफ से पिंक मैराथन (Pink Mellotron) का आयोजन किया गया। दौड़ प्रतियोगिता में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और स्कूली छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्राधिकरण की सीईओ ऋतु महेश्वरी ने विजेताओं को पुरस्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया।

यूपी सरकार के आदेश पर महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को जागरूक के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पिंक मैराथन का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत अधिकारियों ने हरी झंडी दिखकर की। इस दौड़ में बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने हिस्सा लिया। प्राधिकरण की तरफ से मनोरंजन की भी व्यवस्था की गई।

ऋतु महेश्वरी का बयान
नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋतु महेश्वरी का कहना है कि महिलाओं ने देश के उत्थान में अपना बहुत बड़ा योगदान दिया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नोएडा ऑथोरिटी ने पिंक मैराथन का आयोजन किया है। इसका उद्देश्य यह है कि महिलाओं को आगे लाया जाए। महिलाओं का विकास में बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस पिंक मैराथन का मकसद है कि महिलाएं आत्मनिर्भर बने।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.