ऋषियों पर आधारित आइडिया दिल्ली एनसीआर के लोगों को भा गया

नोएडा अथॉरिटी का सुपर हिट वेद वन पार्क : ऋषियों पर आधारित आइडिया दिल्ली एनसीआर के लोगों को भा गया

ऋषियों पर आधारित आइडिया दिल्ली एनसीआर के लोगों को भा गया

Tricity Today | Ved Van Park

Noida News : शहर का फेमस वेद वन पार्क (Ved Van Park) आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है। एक तरफ भारी भीड़ को देखते हुए नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) पार्क में एंट्री फीस लागू करने जा रही है, तो दूसरी तरफ आसपास की सोसाइटी के निवासी इस फैसले से गरमाये हुए हैं। 

कोविड-19 के दौरान शुरुआत 
क्या आप जानते हैं कि वेद वन पार्क बनाने का आइडिया अथॉरिटी को कब आया, किसने दिया और इसको कैसे बनाया गया। इस पार्क के निर्माण की शुरुआत कोविड-19 के दौरान की गई। इसका आइडिया नीलिमा राणा ने दिया था। इसकी डिज़ाइन भी उन्हीं की देन है। यह आइडिया अथॉरिटी को भी भा गया और वैदिक थीम पर इस पार्क को बनाने का निर्णय लिया गया। अथॉरिटी को यह आभास नहीं था कि आने वाले समय में यह आइडिया इतना हिट हो जाएगा। नोएडा ही नहीं, गुरुग्राम, दिल्ली से भी लोग इस पार्क को देखने के लिए पहुंचने लगेंगे।
 मेंटेन करने में लगाया जाएगा किराये का पैसा 
नोएडा अथॉरिटी की ओएसडी वंदना त्रिपाठी ने बताया कि भीड़ को देखते हुए अथॉरिटी ने टिकट लगाने का फैसला ले लिया है। यह टिकट हफ्ते में सातों दिन लगाया जाएगा। किसी भी व्यक्ति को इस पार्क में घुसने से पहले उसे टिकट का भुगतान करना पड़ेगा। अथॉरिटी पहले वेद वन पार्क में कई फैसेलिटीज फ्री दे रही थी, लेकिन अब इन सभी चीजों का पैसा लगेगा। उन्होंने बताया कि टिकट के एवज में मिले धन का इस्तेमाल पार्क को मेंटेन करने में किया जाएगा। 
वेद वन पार्क में क्या है 
वेद वन पार्क 12 एकड़ जमीन पर बनाया गया है। यह भारतीय वेदों की थीम पर आधारित है। वैदिक ऋषि मुनियों से प्रेरित होकर इस पार्क का निर्माण किया गया है। इस पार्क का नाम ज्ञान और बुद्धि के मूल वेद से लिया गया है। नोएडा अथॉरिटी का यह उद्देश्य था कि आने वाली पीढ़ी वेद के माध्यम से अपने ऋषि मुनियों और सनातन के बारे में जारूकता हो पाए। डिजाइन के मुताबिक, इस पार्क में तीन प्रवेश द्वार हैं जो 45 मीटर, 30 मीटर और 18 मीटर के बनाये गए हैं। वाहनों को पार्क करने के लिए 45 मीटर रोड भी उपलब्ध कराई गई है। इस पार्क में सात ऋषि अगस्त्य, अत्री, भारद्वाज, गौतम, जमदग्नि, वशिष्ठ और विश्वामित्र की मूर्तियों को पार्क में स्थापित किया गया है। अभी की आवश्यकताओं को देखते हुए पार्क में जॉगिंग ट्रैक और साइकिल ट्रैक भी बनाया गया है। किड्स प्ले एरिया और जिम भी इस पार्क में है। 

नोएडा और बाकि शहरों के लोगों को वेद का ज्ञान देने का उद्देश्य 
वेद वन पार्क को आ​धुनिक और आकर्षक बनाने के लिए लेजर शो (लाइट एंड साउन्ड) का भी इंतजाम किया गया है। लेजर शो भारतीय शास्त्रीय संगीत के साथ ही वेद और ऋषि मुनियों के जीवन पर आधारित होता है। नोएडा अथॉरिटी का यह मानना था कि इस पार्क में नोएडा और एनसीआर के शहरों से आने वाले लोगों को वैदिक ज्ञान मिलेगा। युवा पीढ़ी को हमारे वेदों के समृद्ध ज्ञान उन्हें मानसिक रूप से सेहतमंद बनाएंगे। नोएडा अथॉरिटी को पहले ही इस बात का आभास हो चुका था कि इस पार्क में एनसीआर के दूसरे शहरों के लोग भी पहुंचेंगे। इतना मालूम होने के बावजूद इस पार्क में आने वालों के लिए समुचित व्यवस्था किए बिना और पर्याप्त पार्किंग इंतजाम के ही शुरू कर दिया गया। 

आकर्षण का केंद्र 
1. Rishi augustya 
2. Manthan Art wall 
3. ऋषि धयान मुद्रा स्कल्पचर 
4. गायत्री मंत्र स्फीयर 
5. Gurukul sculpture - 1 ऋषि और 16 शिष्य।

Copyright © 2022 - 2023 Tricity. All Rights Reserved.