नोएडा प्राधिकरण करवाएगा इस दिन पिंक मैराथन, रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन

Women day 2022 : नोएडा प्राधिकरण करवाएगा इस दिन पिंक मैराथन, रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन

नोएडा प्राधिकरण करवाएगा इस दिन पिंक मैराथन, रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन

Google Image | मैराथन

Noida : नोएडा प्राधिकरण हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में शहर में पिंक मैराथन का आयोजन करती है। जिसका रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन है। मैराथन में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और स्कूली छात्राएं हिस्सा लेंगे। पहले पांच नंबर पर आने वाले विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किए जाएगा।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मैराथन का आयोजन किया जाता है, जो इस बार 8 मार्च को नोएडा स्टेडियम में होगा। महिलाओं को इसमें हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। रजिस्ट्रेशन प्राधिकरण ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अन्य साइट पर लिंक जारी किया हुआ है। इसमें भाग लेने वाले प्रतियोगिता इस लिंक पर जाकर अपना फार्म भर सकते हैं। 

मैराथन तीन श्रेणियों में होगा
इस प्रतियोगिता में हजारों की संख्या में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने पहुंचेगी। इस दौड़ में विजेताओं को प्राधिकरण इनाम के तौर पर उपहार देगी। मैराथन को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। पहले दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली प्रतिभागी को प्राधिकरण 15 हजार और 11 हजार और 5100 रुपए नगद इनाम देगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.