रातभर झुग्गी वालों की मदद करते रहे अनिल यादव, दिन निकलते ही पंखुड़ी ने संभाला मोर्चा

Noida बहलोलपुर अग्निकांड: रातभर झुग्गी वालों की मदद करते रहे अनिल यादव, दिन निकलते ही पंखुड़ी ने संभाला मोर्चा

रातभर झुग्गी वालों की मदद करते रहे अनिल यादव, दिन निकलते ही पंखुड़ी ने संभाला मोर्चा

Tricity Today | अनिल यादव और पंखुड़ी पाठक

Fire in Noida Slums : नोएडा के बहलोलपुर अग्निकांड में बेघर हुए करीब डेढ़ सौ परिवारों की मदद में नोएडा के तमाम सामाजिक संगठन और व्यक्तिगत रूप से लोग जुटे हुए हैं। ऐसे ही दंपति अनिल यादव और पंखुड़ी पाठक भी हैं। रविवार को अग्निकांड के तुरंत बाद अनिल यादव मौके पर पहुंचे। बेघर परिवारों को मदद के लिए देर रात तक बहलोलपुर में रहे। सोमवार की सुबह दिन निकलते ही पंखुड़ी पाठक ने मोर्चा संभाल लिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की सोशल मीडिया उपाध्यक्ष पंखुड़ी पाठक कांग्रेस सेवा दल की टीम के साथ बहलोलपुर पहुंच गईं। लोगों के खाने-पीने का इंतजाम किया। अनिल यादव और पंखुड़ी पाठक ने शहर के लोगों से बेघर हुए इन परिवारों की मदद करने की अपील की है।

सोमवार की सुबह उत्तर प्रदेश कांग्रेस की सोशल मीडिया उपाध्यक्ष पंखुड़ी पाठक कांग्रेस सेवा दल के साथियों के साथ बहलोलपुर ग्राम पहुंची। नोएडा के पास झुग्गियों में आग लगने की वजह से बेघर हुए लोगों के भोजन की व्यवस्था की। अन्य लोगों से भी हर सम्भव मदद की अपील की है। उन्होंने बताया कि मामला हाई कमान के संज्ञान में है और प्रियंका गांधी जी के निर्देश पर यहां आई हैं। कांग्रेस मदद करती रहेगी। लोगों की स्तिथि वाक़ई में दयनीय है। इनके पास न अब रहने को छत है और न ही खाने की कोई सहूलियत है। पीने का पानी और छत ना होने की वजह से लोग पलायन की बात कर रहे हैं।

पंखुड़ी पाठक ने कहा, "सरकार ने मुआवज़े की घोषणा अवश्य की है लेकिन अभी धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है।" आपको बता दें कि कल दोपहर झुग्गियों में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। जिसमें भीषण नुक़सान हुआ है। दो बच्चियों की जलने से मौत हो गई है। इस मौक़े पर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष विक्रम सेठी, बृजपाल सिंह, उमर फारूक, सुजीत यादव, रवि माथुर, रियाज़, कोशिंदर पहलवान, निखिल यादव और अन्य लोग उपस्थित रहे।

इससे पहले रविवार की शाम समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता अनिल यादव बहलोलपुर गए थे। अनिल यादव ने रात में झुग्गी वालों के लिए खाने का इंतजाम किया। देर रात तक झुग्गी वालों के साथ बैठकर उनका दुःख-दर्द बांटा। अनिल ने बताया कि इन बेचारों का सबकुछ तबाह हो गया है। बेघर हुए परिवारों की हालत बहुत खराब है। इन लोगों के पास पीने के लिए पानी तक नहीं है। शहर के लोगों और सामाजिक संस्थाओं को आगे आकर इनकी मदद करनी चाहिए। दूसरी ओर शहर के लोग पीड़ित परिवारों की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.